Smriti Mandhana: कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोने वाली स्मृति ने 1 ही मैच में बना दिए 5 रिकॉर्ड

Published : Oct 12, 2025, 08:13 PM IST

Smriti Mandhana Record: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में आज भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। पहले बल्लेबाजी कर भारत ने 330 रन बनाए। इंडियन ओपनर स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 28 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

PREV
16
रिकॉर्ड नंबर 1- एक कैलेंडर ईयर में स्मृति ने बनाए 1000 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जब स्मृति मंधाना मैदान पर उतरीं तो उन्हें एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने के लिए सिर्फ 17 रन चाहिए थे। मंधाना ने छक्का जड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो ऐसा करने वाली पहली प्लेयर बन गई हैं।

26
रिकॉर्ड नंबर 2- स्मृति मंधाना ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना से पहले एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बेलिंडा क्लार्क के नाम था। बेलिंडा ने 1997 में ये रिकॉर्ड बनाया था।

36
रिकॉर्ड नंबर 3- स्मृति मंधाना के वनडे में 5000 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में स्मृति मंधाना ने अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर भी बन गईं। उनसे पहले भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने वनडे में ये कारनामा किया था।

46
रिकॉर्ड नंबर 4- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 50+ रन

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लगातार 5वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने इससे पहले उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 125, 117, 58 और 105 रन बनाए हैं।

56
रिकॉर्ड नंबर 5- स्मृति मंधाना-प्रतीका रावल की जोड़ी ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने एक और नया कीर्तिमान बनाया। दोनों ने 155 रनों की पार्टनरशिप की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मैच में मंधाना ने 80 जबकि प्रतिका ने 75 रन की पारी खेली।

66
सेंचुरी लगाने में दूसरे नंबर पर हैं स्मृति मंधाना

भारत की स्मृति मंधाना दूसरी खिलाड़ी हैं, जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा 13 शतक हैं। उनके अधिक सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के नाम है, जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories