विमेंस प्रीमियर लीग में अनुष्का शर्मा की एंट्री, 45 लाख रुपए में इस टीम में हुई शामिल

Published : Nov 28, 2025, 09:07 AM IST
cricketer Anushka Sharma Gujarat Titans

सार

Anushka Sharma In Gujarat Titans: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में इस बार अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी, वो भी गुजरात टाइटंस के लिए। वह एक मिडिल ऑर्डर बैटर और बॉलर हैं।

WPL 2026 Mega Auction Top Players: अनुष्का शर्मा भी विमेंस प्रीमियर लीग खेलती नजर आएंगी। अगर अनुष्का का नाम सुनकर आप कंफ्यूज हो गए कि ये विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं, तो आपको बता दें कि ये अनुष्का शर्मा वो नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा है, जो एक मिडिल ऑर्डर बैटर और बॉलर हैं। WPL मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर लाखों रुपए की बरसात हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लेकर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी, लेकिन आखिरकार गुजरात की टीम ने उन्हें 45 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

गुजरात टाइटंस की हुई अनुष्का शर्मा

27 नवंबर को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में अनुष्का की बैटिंग और बॉलिंग काबिलियत देखते हुए गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और 45 लाख रुपए की बोली लगाई। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी रेस में आगे थी, लेकिन गुजरात ने सबसे ज्यादा बोली लगाई। बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विमेंस T20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए 207 रन बनाए थे।

और पढ़ें- WPL Auction 2026: दीप्ति शर्मा बनीं इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी, इन 5 की भी चमकी किस्मत

WPL 2026 ऑक्शनर मल्लिका सागर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? आईपीएल में मचा चुकी हैं धूम

कौन है अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का पूरा नाम अनुष्का ब्रजमोहन शर्मा है, जिनका जन्म 5 अप्रैल 2003 को हुआ था। ग्वालियर की रहने वाली 22 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर ने कई घरेलू सीरीज में अपनी टीम को रिप्रेजेंट किया है। जिसमें मध्य प्रदेश वूमेन, इंडिया C वूमेन, इंडिया B वूमेन U19, सेंट्रल जोन वूमेन, इंडिया E विमेन और बुंदेलखंड बुल्स वूमेन जैसी टीमें शामिल हैं। अनुष्का के अब तक के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 4000 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं। ऐसे में विमेंस प्रीमियर लीग में उन्हें खेलता देखने के लिए सभी एक्साइटेड है कि वो अपने बल्ले और गेंद से क्या कमाल करती हैं। वो मिडिल ऑर्डर में गुजरात की टीम की बल्लेबाजी को बेहतरीन ढंग से संभाल सकती हैं। इसके अलावा नई बॉल से गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights