WPL 2026 Opening Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। मुकाबले की शुरुआत होने से पहले मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन में बॉलीवुड रैपर और सिंगर हनी सिंह ने धमाल मचाया। स्मृति मंधाना फैन बन गईं।
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत होने से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ दिखा।
25
हनी सिंह ने उड़ाया गर्दा
WPL 2026 की शुरुआत होने से पहले मैदान का माहौल बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपने आवाज का जादू बिखेर दिया। उन्होंने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैच स्टार्ट होने का फैन इंतजार कर रहे थे, लेकिन यो यो हनी सिंह ने अपने रैप से गदर मचा दिया। नवी मुंबई में उनके साथ मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना दिखीं।
35
देखती रह गईं स्मृति
ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह ने पूरे स्टेडियम को अपनी आवाज से नचा दिया। उनके साथ बैठीं स्मृति मंधाना ने उन्हें टुकुर-टुकुर देखती रह गईं। इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक रहा। सोशल मीडिया पर स्मृति का यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। स्मृति को देख एक पल ऐसा लग रहा था, कि वो हनी सिंह की फैन बन गई हों। उनकी आवाज में वो भी झूम उठीं।
45
हरमनप्रीत कौर ने बजाई ताली
हनी सिंह के गाने पर सिर्फ स्मृति मंधाना ही नहीं दीवानी बन गईं, बल्कि उनके दूसरी तरफ खड़ी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी खड़ी हो गईं और जमकर ताली बजाने लगीं। उन्हें ताली बजाते देख स्मृति भी ऐसा करने लगी। जिसके बाद पूरे स्टेडियम का माहौल गर्म हो गया। सभी ने इस सेरेमनी में चार चांद लगा दिए।
55
RCB ने जीता टॉस
इस WPL के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर शुरुआत की है। स्मृति मंधाना ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई की टीम रनों को डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। दूसरी ओर आरसीबी की टीम में उनकी स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी नहीं खेल रही हैं, जिसका नुकसान टीम को झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कमाल का योगदान दिया है।