Womens Premier League: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से होने जा रहा है। 5 टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। नवी मुंबई और बड़ोदरा में मुकाबले होंगे। आरसीबी एक खिताब जीत चुकी है। दूसरी बार संयोग बन रहा है।
9 जनवरी से वूमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का डंका बजने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। सभी टीमों का स्क्वॉड तैयार है। एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ियों की फौज भरी हुई है।
25
मुंबई इंडियंस का जलवा
इस WPL में अब तक सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई इंडियंस की टीम ने छोड़ा है। पहली बार जब 2023 में यह लीग खेला गया था, तब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद बीते सीजन भी हरमन का जादू चला और फिर कमाल कर दिया। उनकी टीम ने धमाल मचाया और फाइनल में दिल्ली को हराकर इतिहास रच दिया।
35
आरसीबी बनी चैंपियन
इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भी एक खिताब अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना की टीम ने 2024 WPL सीजन में गर्दा उड़ाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में रौंद डाला और पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मेंस की टीम से पहले विमेंस ने इतिहास रच दिया। 2008 से लेकर 2024 तक मेंस टीम चैम्पियन नहीं बनी, लेकिन महिलाओं ने दूसरे सीजन में जीत मिली।
45
फिर आरसीबी बनेगी चैंपियन?
एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चैंपियन बनने का संयोग बन रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि सबसे पहले सीजन 2023 में मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम कर लिया। उसके बाद दूसरे सीजन 2024 में आरसीबी ने ट्रॉफी जीती। तीसरे सीजन फिर से एमआई ने खिताब पर कब्जा कर लिया। अब तक दोनों टीमों के बीच फेरबदल चल रहा है।
55
RCB जीत सकती है ट्रॉफी
इस अद्भुत संयोग के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्रॉफी जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है, तो दूसरी बार स्मृति मंधाना की टीम इतिहास रच देगी। ऐसा होने पर तीसरा मौका होगा, जब आरसीबी फ्रेंचाइजी मेंस और विमेंस दोनों में खिताब अपने नाम कर लेगी। इस टीम के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ियों की फौज भरी हुई है।