
Yashasvi Jaiswal Record, IND vs WI Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का बल्ला चला है और उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है। उनकी इस जबरदस्त पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला पर पहली पारी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन के खेल के दूसरे सेशन में यशस्वी के बल्ले से सिंचाई निकली और 5 बड़े रिकॉर्ड बन गए। चलिए हम आपको उन पांच रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से बताते हैं...
यशस्वी जायसवाल ने महज 23 साल या उससे कम उम्र में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 48 पारियों में उनके नाम 7 सेंचुरी हो चुकी है। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीन स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है। स्मिथ ने 50 इनिंग्स में 7 शतक अपने नाम किया था। उनसे नीचे इंग्लैंड के लेन हटन हैं, जिन्होंने 21 पारियों में पांच सेंचुरी मारी हैं। वहीं, इंग्लैंड के ही पूर्व बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने 50 इनिंग्स में 5 शतक लगाए थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में यशस्वी जयसवाल अब भारत के तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। यशस्वी ने अपने ही साथी ऋषभ पंत और केएल राहुल के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गए हैं। यशस्वी के नाम WTC में 7 शतक दर्ज हैं। उनसे आगे फिलहाल नंबर वन पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल एकसाथ खड़े हैं, जिन्होंने 9-9 शतक जड़े हैं। वहीं, राहुल और पंत के नाम 6-6 सेंचुरी हैं।
और पढ़ें-कल तक जो था कमजोर कड़ी-आज बना जांबाज, यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
इसके अलावा 23 साल के यशस्वी जयसवाल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जॉइंट दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस वर्ष अब तक कुल 3 शतक लगाए हैं। उनके साथ इस लिस्ट में इंग्लैंड के जो रूट और भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिनके नाम भी 3-3 शतक दर्ज है। सूची में फिलहाल नंबर एक पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अब तक 4 सेंचुरी लगाई है।
और पढ़ें- 50वें टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, 3000 रनों का आंकड़ा छूकर रचा इतिहास