Shubman Gill Birthday: युवराज सिंह ने गिल साहब को गले लगाकर दी खास बधाई, वायरल हुई पोस्ट

Published : Sep 08, 2025, 01:10 PM IST
Yuvraj-Singh-Wishes-Shubman-Gill

सार

Shubman Gill Birthday: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और एशिया कप के उप कप्तान शुभमन गिल 8 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके गुरु और मेंटर युवराज सिंह ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया।

Yuvraj Singh Wishes Shubman Gill: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल 8 सितंबर को 26 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट फ्रेटरनिटी से कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस बीच युवराज सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने स्टूडेंट के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और शुभमन गिल को गले लगाते हुए तस्वीर पोस्ट की। साथ ही एशिया कप की भी बधाई दी, आइए देखते हैं युवराज सिंह की ये वायरल पोस्ट...

युवराज सिंह ने गिल साहब को इस अंदाज में दी बधाई

इंस्टाग्राम पर युवराज सिंह ने अपने ऑफिशियल पेज पर दो तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में शुभमन गिल माइक पड़े नजर आ रहे हैं, तो दूसरी फोटो में युवराज सिंह शुभमन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। इन फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- गिल साहब आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पार्क में धूम मचाने और अपने लेवल को और ऊंचा उठने के लिए एक और साल की शुभकामनाएं। ईश्वर आपका भला करें और एशिया कप के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं। सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। आधे घंटे के अंदर ही हजारों यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं और शुभमन गिल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

 

और पढ़ें- कितने अमीर है भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल

मां की गोद में बैठा ये बच्चा- अंग्रेजों की कर देता है बोलती बंद, क्या पहचाने इस क्रिकेटर को?

युवराज सिंह और शुभमन गिल का रिश्ता

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सिक्सर किंग युवराज सिंह और शुभमन गिल के बीच मेंटर और शागिर्द का रिश्ता है। शुभमन गिल युवराज को अपना आइडल और बड़े भाई की तरह मानते हैं। उनके क्रिकेट को निखारने में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही है। युवराज सिंह शुभमन के अलावा अभिषेक शर्मा के मेंटर भी रहे हैं। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुभमन गिल ने युवराज सिंह के साथ काफी प्रैक्टिस की और युवराज ने उन्हें कई टेक्निक्स भी सिखाई, जो आज भी शुभमन की बल्लेबाजी में झलकती है। शुभमन गिल की बात की जाए तो जुलाई में अपनी कप्तानी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करवाया और अब 10 सितंबर से वो एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की उप कप्तानी करते नजर आएंगे। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

दुनिया के 5 स्टार बल्लेबाज, जो सिर्फ कमजोर टीमों के सामने थे शेर; भारत से भी एक नाम...!
7 मैचों के बाद WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज