युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनके कैप्शन ने लोगों के दिमाग में सस्पेंस बना दिया है। उनके एक लाइन के चलते सभी कंफ्यूज हो रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।
Yuzvendra Chahal shared instagram suspense story: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी पत्नी धनश्री वर्मा रही हैं। मीडिया के कई रिपोर्ट्स में या दावा किया जा रहा है, कि दोनों एक-दूसरे से जल्द अलग होने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों ने फॉलो कर दिया, जिसके चलते इस खबर को और ज्यादा बल मिल गया। हालांकि, डाइवोर्स की अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई। यूजी और धनश्री दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त नजर आते हैं। इसी बीच यूजी चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। जिसके बाद बवाल मच गया था। सबके मन में उन्होंने पोस्ट से सस्पेंस बना दिया है।
दरअसल, यूजी चहल ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। उस स्टोरी में वह खुद दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने उंगली से इशारा करते हुए कैप्शन भी लिखा। चहल ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा कि "आईपीएल में देख लेंगे।" इस लाइन के बाद लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे होंगे, कि आखिरी उन्होंने इस शब्द का प्रयोग किसके लिए किया।
'ठुकरा के मेरा प्यार,' यूजी चहल के पोस्ट पर फैन ने दी खास सलाह, धनश्री को लपेटा
यूजी चहल IPL 2025 में अपनी नई टीम पंजाब किंग्स के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था। जिसके बाद उनके चर्चे खूब हुए थे। पिछले सीजन तक वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन RR ने इस सीजन के लिए रिटेन नहीं किया। जिसके बाद PKS ने उन्हें अपने टीम में जोड़ लिया। चहल के मैच विनर स्पिन गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने कई बड़े मुकाबले टीम को जिताए है।
साल 2013 से चहल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले वह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए और पहले सीजन 1 मैच खेलने का मौका मिला। उसके बाद 2014 में आरसीबी में शामिल हो गए। साल 2021 तक उन्होंने RCB के लिए आईपीएल खेला। फिर 2022 में वो RR में गए और अब पंजाब के लिए खेलेंगे। चहल ने 160 मैचों में 22.44 की औसत से 205 विकेट चटकाए हैं।
धनश्री से तलाक की खबरों के बीच चहल ने जीता दिल, बच्चों के साथ करते दिखे पढ़ाई, फैंस ने कही बड़ी बात