मलिंगा का संन्यास से यूटर्न, टीम में बने रहने को लेकर जताई यह इच्छा

Published : Nov 20, 2019, 01:40 PM ISTUpdated : Nov 20, 2019, 01:57 PM IST
मलिंगा का संन्यास से यूटर्न, टीम में बने रहने को लेकर जताई यह इच्छा

सार

गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगले साल टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला वापिस लेते हुए कहा है कि वह दो साल और खेल सकते हैं । मलिंगा ने कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है ।’’

कोलंबो. श्रीलंका के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगले साल टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला वापिस लेते हुए कहा है कि वह दो साल और खेल सकते हैं । मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वह आस्ट्रेलिया में अगले साल अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेना चाहते हैं । इस प्रारूप में श्रीलंका के कप्तान 36 बरस के मलिंगा ने हालांकि अब कहा कि वह आगे भी खेल सकते हैं ।

दो साल और खेल सकता हूं

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ टी20 में चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं । बतौर कप्तान मैने दुनिया भर में इतने टी20 खेले हैं कि मुझे लगता है कि दो साल और खेल सकता हूं ।’ उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका क्रिकेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि वह टी20 विश्व कप में कप्तान होंगे या नहीं । मलिंगा ने कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है ।’’

टीम लगातार अच्छा नहीं खेल रही है

टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा ने कहा कि खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम को स्थिर कप्तानी की जरूरत है । उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है । हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा ।’’ मलिंगा ने कहा कि वह लगातार खेलकर ही अपनी ओर से योगदान दे सकते हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा । मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा ।’’

 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका