पाकिस्तानी बंदे ने ट्वीट में नीरज चोपड़ा की जगह लिखा आशीष नेहरा का नाम, वीरेंद्र सहवाग ने कहा- चिचा, आशीष तो..

Published : Aug 11, 2022, 02:12 PM IST
पाकिस्तानी बंदे ने ट्वीट में नीरज चोपड़ा की जगह लिखा आशीष नेहरा का नाम, वीरेंद्र सहवाग ने कहा- चिचा, आशीष तो..

सार

नीरज चोपड़ा के नाम की जगह एक पाकिस्तानी बंदे ने आशीष नेहरा का नाम लिख दिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। यहां तक कि भारत में उसका ट्विटर अकाउंट दिखाने पर भी रोक लग गई है। 

नई दिल्ली। भारत  के स्टार जेवलीन थ्रोअर प्लेयर यानी भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी जेवलीन थ्रोअर अरशद नदीम के बीच भले ही कोई मनमुटाव नहीं हो, मन में एकदूसरे के प्रति द्वेष या बैर नहीं हो, मगर बहुत से लोग अपनी उलजुलूल बातों से मनभेद पैदा करने और रिश्तों में खटास बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में तब सामने आया, जब एक पाकिस्तानी शख्स इस दुश्मनी की आग में इतनी बुरी तरह झुलस गया कि उसे नीरज चोपड़ा और आशीष नेहरा  के बीच फर्क ही नहीं समझ आया। यहां तक कि भारत में उसका ट्विटर अकाउंट दिखाने पर भी रोक लग गई है। 

हालांकि, इस पाकिस्तानी शख्स को वहां की पत्रकार ने मजाकिया रिएक्शन और भारतीय स्टार क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग की लताड़ के बाद समझ में जरूर आ गया कि उससे आखिर गलती कहां हुई। हद तो तब हो गई, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे सच्चाई का आइना दिखाना शुरू किया तो उसने ऐसे लोगों को खुन्नस में ब्लॉक करना शुरू कर दिया। 

दरअसल, जेवलीन थ्रोअर चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को लेकर जैद जमान हामिद नाम के पाकिस्तानी शख्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। हामिद ने नदीम की शानदार जीत के बारे में ट्वीट करते हुए कॉमनवेल्थ गेम में उनके प्रदर्शन की तारीफ की। इस शख्स ने ट्वीट में इस बात का उल्लेख भी किया कि कैसे अरशद नदीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए ओलंपियन नीरज चोपड़ा को ध्वस्त कर दिया। 

 

 

हालांकि, जैद नाम का यह पाकिस्तानी बंदा अरशद के लिए लिखे गए बधाई ट्वीट में नीरज चोपड़ा का नाम लेने के बजाय क्रिकेटर भ्रम में आशीष नेहरा का नाम लिख गया और गलती सुधारने के बजाय इसे दोहराता रहा। उसने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट में लिखा, और जो इस जीत को शानदार बनाता है, वह है इस पाकिस्तानी एथलीट का दम, जिसने इंडियन जेवलीन थ्रोअर आशीष नेहरा को खत्म कर दिया। 

 

 

जैद नाम के बंदे ने लिखा, पिछले मुकाबले में आशीष नेहरा ने अरशद नदीम को हराया था। नदीम ने कितने शानदार तरीके से इसका बदला लिया है। वैसे, हम आपको बता दें कि इस बार राष्ट्रमंडल खेल यानी कॉमनवेल्थ गेम में इंडियन जेवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया था। चोट की वजह से वह इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए थे। 

 

 

जैद जमान हामिद नाम के इस बंदे के ट्वीट का स्क्रीन शॉट पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और मजाकिया इमोजी पोस्ट किया। इसके बाद इस बंदे का सोशल मीडिया पर हर किसी ने मजाक बनाना शुरू कर दिया और पोस्ट तथा जानकारी को लेकर उसकी खिल्ली उड़ाने लगे। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इस बारे में ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाए। 

 

 

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से चुटीले अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, चिचा, आशीष नेहरा अभी यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इसलिए चिल्ल करिए यानी ठंडक रखिए। इसके अलावा, इंटरनेट पर बहुत से यूजर्स ने इस पाकिस्तानी बंदे का मजाक बनाते हुए सबक सिखाया, मगर इसने गलती मानने के बजाय लोगों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Schedule: RCB vs SRH के बीच होगा पहला मैच, IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी, कैसे बुक करें टिकट
वर्ल्ड कप जीत पटना पहुंचे ईशान किशन, ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले विवाद पर दिया सटीक जवाब