रियल मैड्रिड के 4 खिलाड़ी गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर शेयर किया था नाबालिग लड़की का सेक्स वीडियो

स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के चार युवा खिलाड़ियों को 16 साल की लड़की का सेक्स वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

 

Vivek Kumar | Published : Sep 15, 2023 4:24 AM IST

खेल डेस्क। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के चार युवा खिलाड़ियों को एक नाबालिग लड़की का सेक्स वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं ताकि नाबालिग लड़की का कोई और वीडियो शेयर नहीं किया जाए। इसके साथ पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी खिलाड़ी मोबाइल पर किस तरह के कंटेन्ट सर्च करते थे।

इस मामले में पुलिस ने खिलाड़ियों से पूछताछ की है। रिपोर्टों के अनुसार बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वीडियो में दिख रही लड़की 16 साल की है। लड़की की मां ने वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। पुलिस ने चारों खिलाड़ियों को गुरुवार को क्लब की ट्रेनिंग बिल्डिंग से गिरफ्तार किया था। इस संबंध में क्लब ने कहा कि उसने घटना पर ध्यान दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। वीडियो मामले में आरोपी चार खिलाड़ियों में से तीन सी टीम और एक बी टीम में है।

लड़की ने कहा- नहीं पता था बनाया जा रहा वीडियो
ब्रिटिश मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि खिलाड़ियों को एक वीडियो प्रसारित करने के संदेह में हिरासत में लिया गया था, जिसमें एक नाबालिग लड़की की यौन सामग्री थी। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहमति से यौन संबंध बनाया गया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि घटना को रिकॉर्ड किया जा रहा है। वीडियो मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के जरिए शेयर किए गए थे।

Share this article
click me!