स्पोर्ट्स की दुनिया में ट्रांसजेंडर पॉवर: जानिए 6 खिलाड़ियों की इंस्पायरिंग स्टोरी

Published : Aug 12, 2025, 08:11 AM IST

6 Transgender Athletes: अनाया बांगर पहले मेंस अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट खेल चुकी हैं, लेकिन अब वो एक महिला के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री करना चाहती हैं। आइए जानते हैं उन ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने देश के लिए खेला।

PREV
16
रितिका सिंह

रितिका सिंह भारत की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इसी साल नेशनल आइस स्टॉक्स चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वे किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट जैसे गेम्स भी खेलती हैं।

26
लॉरेल हबर्ड

न्यूजीलैंड के वेटलिफ्टर लॉरेल हबर्ड भी एक ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया था। वो IWF की महिलाओं के 87+ किग्रा कैटेगरी में 7वें स्थान पर भी रह चुकी हैं।

36
फॉलन फॉक्स

फॉलन फॉक्स अमेरिका की प्रोफेशनल मिक्सड मार्शल आर्ट्स एथलीट है। उन्होंने साल 2013 में एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप MMA फाइट करना शुरू किया था। वो ट्रांसजेंडर एथलीटों और LGBTQ+ के अधिकारों के लिए खुलकर बात करती नजर आती हैं।

और पढे़ं- नीरज चोपड़ा से लेकर धोनी तक, भारतीय सेना में शामिल हैं ये 10 एथलीट

WWE के 8 सबसे खूंखार पहलवान: रिंग में जिनका खौफ आज भी जिंदा है

46
वेरोनिका आइवी

वेरोनिका आइवी कनाडा साइकिलिस्ट ट्रांसजेंडर महिला हैं। पहले वो पुरुष थी, उसके बाद उन्होंने 2018 में सर्जरी करवाकर विश्व मास्टर्स ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप जीती और ये खिताब जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनीं।

56
टिफनी अब्रू

टिफनी अब्रू ब्राजील की वॉलीबॉल ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हैं। पुरुष कैटेगरी में खेलने के बाद उन्होंने 2013 में अपना जेंडर चेंज करवाया। उसके बाद महिला वॉलीबॉल में शिफ्ट हुई। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था।

66
वेलेंटिना पेट्रिलो

वेलेंटिना पेट्रिलो इटली की एक ट्रांसजेंडर पैरा-एथलीट हैं, जो 100m, 200m, 400m स्प्रिंट रेस में हिस्सा लेती हैं। उन्हें आंखों से साफ दिखाई नहीं पड़ता है। उनका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था, लेकिन उन्होंने 2019 में जेंडर ट्रांजिशन करवाया।

Read more Photos on

Recommended Stories