Asian Athletics 2025: गुलवीर, पूजा, नंदिनी ने दिलाए 3 गोल्ड, पारुल ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Published : May 30, 2025, 05:29 PM IST
Gulveer Singh

सार

Asian Athletics 2025: कोरिया के गुमी में चल रही एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शुक्रवार को तीन गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर पदकों की कुल संख्या 18 कर ली है।

Asian Athletics 2025: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के अंतिम दिन से पहले भारत के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया। कोरिया के गुमी शहर में हो रहे इस टूर्नामेंट में अब भारत के खाते में कुल 18 पदक हो चुके हैं जिनमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, बनाया चैंपियनशिप रिकॉर्ड

भारत के गुलवीर सिंह ने शुक्रवार को पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13:24.77 मिनट का समय लेकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने 10000 मीटर के बाद 5000 मीटर में भी जीत दर्ज कर डबल गोल्ड हासिल किया।

पूजा ने हाई जंप में मारी ऊंची छलांग

महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.89 मीटर की छलांग लगाई और स्वर्ण पदक जीत लिया। उनका आत्मविश्वास और टेक्निक देखने लायक था।

नंदिनी अगासरा की करियर बेस्ट परफॉर्मेंस

नंदिनी अगासरा ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में 5941 पॉइंट्स के साथ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया। उनका यह प्रदर्शन बहु-प्रतिस्पर्धाओं में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।

पारुल चौधरी ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में पारुल चौधरी ने जबरदस्त दौड़ लगाते हुए 9:13.39 मिनट में रेस पूरी की और दूसरी बार दो हफ्तों में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि वह इस इवेंट में गोल्ड नहीं जीत पाईं लेकिन रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत की कुल पदक स्थिति अब तक

  • गोल्ड: 8
  • सिल्वर: 7
  • ब्रॉन्ज: 3
  • टोटल मेडल: 18

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
Asian Games 2026: 85 मेडल के बाद उठे ये 5 बड़े सवाल, भारत के खेल सिस्टम की क्या है असली तस्वीर?