Asian champions trophy 2023: मलेशिया को हराकर बोले हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह- 'इस तरह हम एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं'

Published : Aug 07, 2023, 10:32 AM ISTUpdated : Aug 07, 2023, 10:46 AM IST
Asian-champions-trophy-2023-India-match-with-Malaysia

सार

Asian champions trophy 2023: रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को एकतरफा मैच में 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय भारत में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। रविवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम ने अपना तीसरा मैच खेला और मलेशिया को 5-0 हराकर इस टूर्नामेंट में टेबल टॉप पोजीशन पर आ गई है। बता दें कि भारत ने अब तक तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है। भारत ने शुरुआती मुकाबले में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन को 7-2 से हराया था, जबकि जापान के खिलाफ दूसरा मैच एक-एक पर ड्रॉ हुआ था। अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी की और 5-0 से जीत हासिल की।

मलेशिया को हराकर क्या बोले हरमनप्रीत सिंह

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के बाद कहा कि अगर आप देखें तो इस तरह से हम एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। एशियाई खेलों से पहले हमें अच्छे मुकाबले खेलने हैं और जीत हासिल करनी है, ताकि इस टूर्नामेंट से सीख कर हम एशियन गेम्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकें।

भारत बनाम मलेशिया हॉकी मैच

भारत और मलेशिया के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हुए मुकाबले की बात की जाए तो पहला क्वार्टर रोमांच से भरा हुआ था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आक्रामकता के साथ खेल शुरू किया और कुछ ही मिनट में भारत को पहला मौका मिला, लेकिन इसे वह गोल में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद 15वें मिनट में भारत के लिए एस कार्थी ने एक फील्ड गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारत का पलड़ा रहा भारी

भारत और मलेशिया के बीच खेले गए इस मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद मलेशिया को भी पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 42वें में मिनट में एक और पेनाल्टी गोल को तब्दील कर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई।

भारत ने 2 मिनट में दागे दो गोल

भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में मलेशिया पर आक्रामक खेल दिखाया। 53 वें मिनट में गुरजंत सिंह ने एक फील्ड गोल किया और उसके बाद 54वें मिनट में ही जुगराज सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मलेशिया की जीत की उम्मीद पर पानी फेर दिया और 5-0 से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। बता दें कि भारत का अगला मुकाबला सोमवार को साउथ कोरिया से होने वाला है।

और पढ़ें- IND vs WI 2nd T20I: निकोलस पूरन की धुआंधार पारी के चलते वेस्टइंडीज ने जीता दूसरा मुकाबला, 2-0 से बनाई भारत पर बढ़त

PREV

Recommended Stories

Indian rowers Lakshay, Ujjwal Singh clinch historic World Cup gold
HCA hits back at 'certain elements' trying to disrupt TG20 League