Asian Games 2023: जानें भारत का पूरा शेड्यूल, किन इवेंट्स में कब पार्टिसिपेट करेंगे भारतीय एथलीट्स?

Published : Sep 21, 2023, 10:10 AM ISTUpdated : Sep 21, 2023, 10:11 AM IST
asian games

सार

एशियन गेम्स 2023 की शुरूआत चीन के होंगझोऊ में हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर तो टूर्नामेंट का आगाज 23 सितंबर से होगा लेकिन कुछ इवेंट्स की ओपनिंग 19 सितंबर से ही हो गई है। 

Asian Games Schedule. चीन के होंगझोऊ में एशियाई खेलों का आधिकारिक तौर शुरूआत 23 सितंबर से होना है। हालांकि 19 सितंबर से ही फुटबॉल, वॉलीबाल जैसे कई इवेंट्स शुरू हो चुके हैं। इस बार एशियन गेम्स में भारत के कुल कुल 655 एथलीट्स अलग-अलग 40 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। पहली बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरूष क्रिकेट टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल क्या है।

23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स

19वें एशियाई खेलों का आगाज 23 सितंबर से चीन के होंगझाऊ में किया जाएगा। इस शहर के आसपास कुल 56 स्थानों पर सभी स्पोर्टिंग इवेंट्स होंगे। एशियन गेम्स 2023 में टार्गेट पर कुल 481 गोल्ड मेडल हैं। फुटबॉल, वॉलीबाल और बीच वॉलीबाल के मुकाबले 19 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 21 सितंबर से आगाज कर रही है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत का शेड्यूल

  • 1-7 अक्टूबर तीरंदाजी में 16 एथलीट्स
  • 29 सितंबर-5 अक्टूबर एथलेटिक्स में 68 खिलाड़ी
  • 28 सितंबर से 7 अक्टूबर बैडमिंटन में 19 एथलीट्स
  • 26 सितंबर से 6 अक्टूबर बास्केटबॉल 1 टीम
  • 25 सितंबर से 1 अक्टूबर बास्केटबॉल 1 टीम
  • 24 सितंबर से 5 अक्टूबर मुक्केबाजी 13 खिलाड़ी
  • 27 सितंबर से 6 अक्टूबर ब्रिज इवेंट में 18 खिलाड़ी
  • 19 सितंबर 7 अक्टूबर क्रिकेट कुल 30 खिलाड़ी
  • 24 सितंबर से 7 अक्टूबर शतरंज 10 खिलाड़ी
  • 26 से 29 सितंबर ट्रैक साइकिलिंग में 14 खिलाड़ी
  • 30 सितंबर से 4 अक्टूबर डाइविंग 2 खिलाड़
  • 24 सितंबर से 2 अक्टूबर ई स्पोर्ट्स 15 खिलाड़ी
  • 19 से 27 सितंबर फुटबाल में 44 खिलाड़ी
  • 24 सितंबर से 7 अक्टूबर हॉकी में 36 खिलाड़ी
  • 4 से 7 अक्टूबर कुश्ती में 18 खिलाड़ी
  • 30 सितंबर से 7 अक्टूबर वेटलिफ्टिंग 2 खिलाड़ी
  • 19 सितंबर से 7 अक्टूबर वॉलीबाल में 24 खिलाड़ी
  • 22 सितंबर से 2 अक्टूबर टेबल टेनिस में 10 खिलाड़ी
  • 24 से 30 सितंबर टेनिस में 9 खिलाड़ी
  • 2 से 7 अक्टूबर कबड्डी 24 खिलाड़ी
  • 24 से 27 सितंबर जूडो में 4 खिलाड़ी

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स

पुरूष और महिला क्रिकेट टीम, फुटबॉल टीम के अलावा ट्रैक एंड फील्ड में 68 भारतीय एथलीट्स शामिल होंगे। भारत की तरह से सबसे बड़ा नाम नीरज चोपड़ा का है जो भाला फेंक इवेंट में हिस्सा लेंगे। 4 अक्टूबर को भाला फेंक का फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा पीवी सिंधू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया, मीराबाई चानू जैसे गोल्ड मेडलिस्ट से भी भारत को पदक की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023: इन 5 इवेंट्स में हिस्सा लेगा भारत, क्रिकेट-फुटबॉल के बड़े मुकाबले

PREV

Recommended Stories

Ancelotti hails Brazil's 'most complete' World Cup win over Japan
France must score more goals, use attack as strength: Didier Deschamps