Asian Games 2023: कितने मेडल निशाने पर-किस देश का रहा दबदबा, कहां ठहरता है भारत?

Published : Sep 21, 2023, 06:03 PM ISTUpdated : Sep 22, 2023, 12:35 PM IST
asian

सार

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) का आगाज चीन झाऊजोंग शहर में हो चुका है और कुछ स्पोर्ट्स इवेंट्स के मैच शुरू हो गए हैं। इस बार भारत के 655 एथलीट्स 40 इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। 

Asian Games 2023. एशियन गेम्स में एशियाई देश अपने बेस्ट खिलाड़ियों को भेजते हैं, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा मेडल्स जीत सकें। अभी तक एशियाई खेलों के बारे में जानें तो चीन नंबर वन की पोजीशन पर रहा है क्योंकि चीन सबसे ज्यादा इवेंट्स में हिस्सा लेता है। एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, रिदमिक जिम्नास्ट जैसे खेलों में चीन का दबदबा सिर्फ एशिया में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में है। यही वजह है कि चीन एशियन गेम्स में नंबर रहता है। जहां तक भारत की बात है पिछले एशियाई गेम्स में भारत ने 70 मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है क्योंकि भारत के एथलीट्स ज्यादा पदक जीत सकते हैं।

Asian Games 2023 में कितने मेडल निशान पर

एशियन गेम्स में इस बार कुल 481 गोल्ड मेडल निशाने पर हैं। इसके अलावा सिल्वर और ब्रांज मेडल को मिला दें तो यह संख्या 1500 के आसपास पहुंच जाएगी। एशियन गेम्स की हिस्ट्री में भारत ने अभी तक कुल 672 मेडल जीते हैं। इनमें 155 गोल्ड, 201 सिल्वर और 316 ब्रांज मेडल शामिल हैं। एशियाई देशों में 672 मेडल्स के साथ भारत 5वें पायदान पर है। वहीं चीन ने अब तक 3187 मेडल जीते हैं। चीन ने 1473 गोल्ड, 994 सिल्वर और 720 ब्रांज मेडल जीते हैं। भारत ने साल 2018 के एशियाई खेलों में कुल 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर मेडल और 31 ब्रांज मेडल शामिल था। तब भारत पदक तालिका में 8वें पायदान पर था।

23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स

19वें एशियाई खेलों का आगाज 23 सितंबर से चीन के होंगझाऊ में किया जाएगा। इस शहर के आसपास कुल 56 स्थानों पर सभी स्पोर्टिंग इवेंट्स होंगे। एशियन गेम्स 2023 में टार्गेट पर कुल 481 गोल्ड मेडल हैं। फुटबॉल, वॉलीबाल और बीच वॉलीबाल के मुकाबले 19 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 21 सितंबर से आगाज कर रही है। पहली बार एशियाई खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है, इसलिए यह उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीमें देश को पदक जरूर दिलाएंगी।

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023: जानें कब होगी एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी, भारत की ओर से 1 नहीं 2 एथलीट होंगे ध्वजवाहक

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच