Asian Para Games 2023: महिलाओं के लांग जंप इवेंट में निमिषा सुरेश ने जीता गोल्ड मेडल

Published : Oct 25, 2023, 05:00 PM IST
nimisha

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के लांग जंप इवेंट में भारत की निमिषा सुरेश ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। 

Asian Para Games 2023. एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत की महिला लांग जंपर निमिषा सुरेश ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के लांग जंप इवेंट में भारत की निमिषा सुरेश ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।

भारत ने जीता 15वां गोल्ड मेडल

बुधवार को चीन के हांगझू में महिलाओं की टी47 लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत की निमिषा सुरेश ने गोल्ड जीता है। यह भारत का कुल 15वां गोल्ड मेडल है। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 63 तक पहुंच गई है। निमिषा सुरेश चक्कंगुलपराम्बिल ने इस इवेंट में 5.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इस बीच भारत की कीर्ति चौहान ने इसी इवेंट में 4.42 मीटर की छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया है।

 

 

रक्षिता राजू ने जीता गोल्ड मेडल

चीन में चल रहे एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स लगातार मेडल्स जीत रहे हैं। एशियन पारा गेम्स 2023 के महिलाओं के 1500 मीटर टी11 इवेंट में रक्षिता राजू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। वहीं, भारत की ही लतिका ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। रक्षिता और लतिका ने एक साथ पोडियम शेयर किया और गोल्ड-सिल्वर जीतने में सफलता हासिल की है। इसी इवेंट में चीनी एथलीट्स डिस्क्वालिफाई हो गईं।

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत 

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने बुधवार को चीन के हांगझू में भाला फेंक-एफ46 के फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुंदर ने 68.60 मीटर थ्रो किया और अंतिम प्रयास के बाद श्रीलंका के दिनेश प्रियंता के 67.79 के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एशियन गेम्स 2023 के जेवेलिन थ्रो इवेंट में सुंदर सिंह गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा रिंकू हुडा ने सिल्वर मेडल और अजीत सिंह यादव ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: रक्षिता राजू ने जीता गोल्ड-लतिका ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा

 

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका