एशियन पारा गेम्स 2023 के महिलाओं के 1500 मीटर टी11 इवेंट में रक्षिता राजू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। वहीं, भारत की ही लतिका ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। 

Asian Para Games 2023. चीन में चल रहे एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स लगातार मेडल्स जीत रहे हैं। भारतीय एथलीट्स ने 13वें गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। एशियन पारा गेम्स 2023 के महिलाओं के 1500 मीटर टी11 इवेंट में रक्षिता राजू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। वहीं, भारत की ही लतिका ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। रक्षिता और लतिका ने एक साथ पोडियम शेयर किया और गोल्ड-सिल्वर जीतने में सफलता हासिल की है। इसी इवेंट में चीनी एथलीट्स डिस्क्वालिफाई हो गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत का जलवा

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने बुधवार को चीन के हांगझू में भाला फेंक-एफ46 के फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुंदर ने 68.60 मीटर थ्रो किया और अंतिम प्रयास के बाद श्रीलंका के दिनेश प्रियंता के 67.79 के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एशियन गेम्स 2023 के जेवेलिन थ्रो इवेंट में सुंदर सिंह गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा रिंकू हुडा ने सिल्वर मेडल और अजीत सिंह यादव ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है। भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है।

Scroll to load tweet…

अंकुर धामा ने जीते दो गोल्ड मेडल

चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट अंकुर धामा ने बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने तीन दिन में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बुधवार को अंकुर धामा ने पुरुष 1500 मीटर टी11 इवेंट में सबसे आगे रहकर सोना अपने नाम किया। इससे पहले सोमवार को अंकुर धामा ने 5000 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था। 5000 मीटर की रेस पूरा करने में उन्होंने 16:37.29 मिनट लगाए थे।