Asian Para Games 2023: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड, बने पारा एशियन गेम्स के चैंपियन

Published : Oct 27, 2023, 09:18 AM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 09:27 AM IST
pramod bhagat

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय एथलीट प्रमोद भगत ने भारत के ही नितेश कुमार को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। 

Asian Para Games 2023. एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय एथलीट प्रमोद भगत ने भारत के ही नितेश कुमार को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रमोद भगत ने पारालंपिक चैंपियन रहे नितेश कुमार को 22-20, 18-21 और 21-19 से हराया। यह बेहद रोमांचक मैच रहा। प्रमोद भगत ने एसएल 3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। दोनों भारतीयों ने मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

 

 

शीतल देवी ने आर्चरी में गोल्ड जीता

चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन पारा गेम्स 2023 (Asian Para Games 2023) में शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीता है। शीतल देवी तीरंदाज हैं। उनके दोनों हाथ नहीं हैं। उन्होंने पैर से सोने पर निशाना साधा है। एशियन पारा गेम्स 2023 में यह शीतल देवी का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने पैरा तीरंदाजी मिश्रित टीम में गोल्ड और महिला युगल कंपाउंड स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। इस कामयाबी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शीतल देवी को बधाई दी है। 

कैसा रहा गुरूवार का दिन

गुरुवार सुबह भारत एथलीट सचिन ने पहला गोल्ड जीतकर भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने पुरुष शॉटपुट F46 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। एशियन पारा गेम्स 2023 में 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में भारत के सिद्धार्थ बाबू ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। सिद्धार्थ बाबू ने 247.7 प्वाइंट का नया रिकॉर्ड बनाकर फाइनल जीता है। भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक 17 गोल्ड, 20 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: तीरंदाजी में भारत को 1st Gold, राकेश-शीतल ने जीता सोना

 

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स