Asian Para Games 2023: शीतल देवी ने पैर से सोने पर साधा निशाना, पीएम ने दी बधाई

Published : Oct 27, 2023, 08:50 AM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 08:52 AM IST
Sheetal Devi

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 (Asian Para Games 2023) में शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीता है। उनके दोनों हाथ नहीं हैं। वह पैर की मदद से निशाना लगाती हैं। 

हांग्जो। चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन पारा गेम्स 2023 (Asian Para Games 2023) में शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीता है। शीतल देवी तीरंदाज हैं। उनके दोनों हाथ नहीं हैं। उन्होंने पैर से सोने पर निशाना साधा है। इस कामयाबी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शीतल देवी को बधाई दी है।

 

 

शीतल देवी ने शुक्रवार को भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में सिंगापुर की अलीम नूर सयाहिदा को 144-142 अंक से हराया।

 

 

एशियन पारा गेम्स 2023 में यह शीतल देवी का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने पैरा तीरंदाजी मिश्रित टीम में गोल्ड और महिला युगल कंपाउंड स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा तीरंदाजी मिश्रित टीम में गोल्ड और महिला युगल कंपाउंड स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी थी।

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स