एशियन पारा गेम्स: रमन शर्मा ने जीता गोल्ड, 1500 मीटर की रेस में बनाया रिकॉर्ड

Published : Oct 27, 2023, 09:08 AM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 09:15 AM IST
Raman Sharma

सार

रमन शर्मा ने एशियन पारा गेम्स 2023 के पुरुष 1500 मीटर टी-38 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने गेम्स एंड एशियन रिकॉर्ड बनाए हैं।

हांग्जो। भारतीय एथलीट रमन शर्मा ने शुक्रवार को चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन पारा गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। पुरुष 1500 मीटर टी-38 इवेंट में उन्होंने यह कामयाबी पाई। रमन ने 1500 मीटर की रेस पूरी करने में 4:20.80 मिनट समय लिया। इसके साथ ही उन्होंने गेम्स एंड एशियन रिकॉर्ड बनाए हैं।

 

 

भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या हुई 20
रमन शर्मा की इस उपलब्धि के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को तीरंदाज शीतल देवी ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2023: शीतल देवी ने पैर से सोने पर साधा निशाना, पीएम ने दी बधाई

गुरुवार को भारतीय पैरा-एथलीटों ने इतिहास रचा था। भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2023 में अब तक 80 से अधिक पदक जीते हैं। यह इस इवेंट में भारत के पदकों की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 2018 में भारत ने एशियन पैरा गेम्स में 72 पदक जीते थे।

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल