Asian Para Games 2023: सुहास यतिराज ने जीता Gold, पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया

Published : Oct 27, 2023, 10:51 AM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 10:56 AM IST
suhas ly

सार

एशियन गेम्स में शुक्रवार को भी भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। सुहास यतिराज ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया है। 

Asian Para Games 2023. भारतीय एथलीट्स का गोल्ड मेडल जीतना जारी है और चीन में चल रहे एशियन पारा गेम्स में भारत मेडल टैली में अपना कद बढ़ाता जा रहा है। एशियन गेम्स में शुक्रवार को भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। सुहास यतिराज ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया है। सुहास ने मलेशिया के अमीन को 3 गेम में हराकर गोल्ड पर कब्जा किया है। इससे पहले वे मलेशियाई खिलाड़ी से अपने पहले दोनों मैच हार गए थे।

Asian Para Games 2023: भारत ने जीते गोल्ड मेडल

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय पारा शटलर मुरूगेशन तुलसीमति ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। मुरूगेशन ने चाइनीज काउंटरपार्ट यांग किक्सिया दो सीधे सेटों में हराकर गोल्ड जीता है। मुरूगेशन दूसरे गेम में 5-16 से पिछड़ गईं थी लेकिन इसके बाद गजब की वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-19 के अंतर से जीत लिया। भारतीय एथलीट ने चाइनीज प्लेयर को दो सीधे सेटों में 21-19 और 21-19 से हराकर गोल्ड जीतने में कामयबी हासिल की है। इसके बाद भारतीय एथलीट प्रमोद भगत ने भारत के ही नितेश कुमार को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रमोद भगत ने पारालंपिक चैंपियन रहे नितेश कुमार को 22-20, 18-21 और 21-19 से हराया। यह बेहद रोमांचक मैच रहा।

 

 

Asian Para Games 2023: छा गए हैं भारतीय एथलीट्स

पहली बार एशियन पारा गेम्स में भारतीय एथलीट्स ने सबसे ज्यादा मेडल्स जीते हैं। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर और 39 कांस्य पदक सहित कुल 79 पदक जीत लिया है। यह भी पहली बार है कि भारत पदक तालिका में टॉप 10 में शामिल हो गया है। चीन, ईरान, जापान, थाईलैंड और उजबेकिस्तान के बाद भारत 6ठें नंबर पर है। भारत की यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि साउथ कोरिया से भी ज्यादा पदक भारत ने जीते हैं।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: मुरूगेशन ने जीता गोल्ड, टॉप टेन में पहुंची भारत की मेडल टैली

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स