Asian Para Games 2023: तरूण और नितेश की जोड़ी ने जीता गोल्ड, रोमांचक रहा मुकाबला

Published : Oct 27, 2023, 11:40 AM IST
asian para

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 में शुक्रवार को भारतीय एथलीट्स ने गोल्ड मेडल्स की झड़ी लगा दी है। दिन के लिए 5वां गोल्ड मेडल तरूण और नितेश की जोड़ी ने जीत लिया है। 

Asian Para Games 2023. एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय एथलीट तरूण और नितेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता है। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 9-21, 21-19, 22-20 से जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। यह मैच काफी रोमांचक रहा और पहले सेट में 21-9 से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की और बाद के दोनों सेट जीतकर भारत को स्वर्णिम सफलता दिला दी है।

Asian Para Games 2023: सिंगल्स में सुहास यतिराज ने जीता है गोल्ड

इससे पहले भारतीय एथलीट्स का गोल्ड मेडल जीतना जारी है और चीन में चल रहे एशियन पारा गेम्स में भारत मेडल टैली में अपना कद बढ़ाता जा रहा है। एशियन गेम्स में शुक्रवार को भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। सुहास यतिराज ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया है। सुहास ने मलेशिया के अमीन को 3 गेम में हराकर गोल्ड पर कब्जा किया है। इससे पहले वे मलेशियाई खिलाड़ी से अपने पहले दोनों मैच हार गए थे।

 

 

Asian Para Games 2023: शुक्रवार को भारत ने जीते गोल्ड मेडल

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय पारा शटलर मुरूगेशन तुलसीमति ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। मुरूगेशन ने चाइनीज काउंटरपार्ट यांग किक्सिया दो सीधे सेटों में हराकर गोल्ड जीता है। मुरूगेशन दूसरे गेम में 5-16 से पिछड़ गईं थी लेकिन इसके बाद गजब की वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-19 के अंतर से जीत लिया। भारतीय एथलीट ने चाइनीज प्लेयर को दो सीधे सेटों में 21-19 और 21-19 से हराकर गोल्ड जीतने में कामयबी हासिल की है। इसके बाद भारतीय एथलीट प्रमोद भगत ने भारत के ही नितेश कुमार को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रमोद भगत ने पारालंपिक चैंपियन रहे नितेश कुमार को 22-20, 18-21 और 21-19 से हराया। यह बेहद रोमांचक मैच रहा।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: सुहास एलवाई ने जीता Gold, पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स