Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

Published : Feb 01, 2026, 07:29 PM IST

Australian Open 2026 Prize Money: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में नोवाक जोकोविच का घमंड तोड़ते हुए स्पेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया है। पहली बार ट्रॉफी जीतने के बाद बड़ी प्राइज मनी दी गई है। आइए उसके बारे में बताते हैं। 

PREV
15
कार्लोस अल्कारेज बने चैंपियन

स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज ने महज 22 वर्ष की उम्र में टेनिस की दुनिया में नया इतिहास लिख दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में उन्होंने विश्व के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को धूल चटाई है। दोनों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। इस जीत के साथ अल्कारेज ने अपने करियर की वह आखिरी कड़ी भी पूरी कर ली है, जो अभी तक उनके ट्रॉफी कैबिनेट में नहीं थी।

25
ऑस्ट्रेलियन ओपन प्राइज मनी

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह ऐलान किया गया था, कि इसका फाइनल पूल 41.50 अमेरिकी डॉलर होगा। इसी के चलते चैंपियन बनने वाले कार्लोस अल्कारेज के ऊपर पैसों की बरसात हुई है। फाइनल से पहले ऐसा लग रहा था कि नोवाक जोकोविच इसमें काफी आगे निकल जाएंगे, क्योंकि उन्होंने अब तक विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है, लेकिन जब रिजल्ट सामने आया तो सभी हैरान रह गए।

35
कार्लोस अल्कारेज को बड़ा ईनाम

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026 का खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्कारेज को 41 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी मिला। भारतीय रुपए में यह अमाउंट 38 करोड़ 5 लाख रुपए होगा। यही रकम महिला ओपन 2026 में चैंपियन बनने वालीएलेना रिबाकिना को मिली। उन्होंने फाइनल में आर्यन साबालेंका को हराया और इतिहास रच दिया। उनके ऊपर भी मैनेजमेंट ने पैसों की बरसात कर डाली है।

45
नोवाक जोकोविच को कितना मिला?

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026 के फाइनल में हारने वाले नोवाक जोकोविच को भी प्राइस मनी के रूप में मोटी रकम दी गई है। उन्हें 21 लाख 50 हजार डॉलर मिला है, जो भारतीय रुपए में 19 करोड़ 71 लाख रुपए होगी। 38 साल के नोवाक एक बार फिर से अपने 25वें ग्रैंड स्लैम जीतने से चूक गए। अगर वह फाइनल में जीत दर्ज कर लेते, तो टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

55
कार्लोस अल्कारेज का रिकॉर्ड

दूसरी ओर खिताब पर कब्जा करने वाले स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने कुल 7 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिए हैं। वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन दो-दो बार जीत चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन की ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की है। सिर्फ 22 साल 272 दिन में ही उन्होंने ऐसा कारनामा करके दिखाया है। अपने से 16 साल बड़े दिग्गज प्लेयर नोवाक जोकोविच को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया है।

Read more Photos on

Recommended Stories