Sports Budget 2026: मोदी सरकार के बजट 2026-27 में खेलों को लेकर भी बड़ा अनाउंसमेंट किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करने के दौरान स्पोर्ट्स को लेकर क्या अनाउंसमेंट की, आइए जानें...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए संसद में खेल सेक्टर से जुड़े बड़े ऐलान किए। जिससे देश में खेलों को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए खेलो इंडिया मिशन को और मजबूत करने का फैसला किया है।
25
कैसे बेहतर होगा खेलो इंडिया मिशन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि खेलो इंडिया मिशन का उद्देश्य गांवों, कस्बों और शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। इस मिशन के जरिए बच्चों और युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग और सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि भारत के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स और वर्ल्ड लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मोदी सरकार ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक सेक्टर को भविष्य में बड़ा सेक्टर माना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने ये प्लान बनाया है कि देश के 15000 स्कूल और 500 कॉलेज में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब बनाई जाएगी।
45
कंटेंट क्रिएटर लैब बनाने से क्या होंगे फायदे
सरकार का मानना है कि कॉलेज और स्कूलों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब बनाने से छात्रों को गेम डिजाइनिंग, एनीमेशन, डिजिटल स्टोरी टेलिंग और स्पोर्ट्स के लेटेस्ट स्किल सिखाएं जाएंगे। इससे खेल और टेक्नोलॉजी का आपस में बेहतर तालमेल बनेगा। युवा अपने हुनर के दम पर देश और विदेश में करियर भी बना सकेंगे।
55
स्पोर्ट्स स्टार्टअप में सरकार करेगी बड़ा इन्वेस्टमेंट
इसके साथ ही मोदी सरकार ने छोटे और मीडियम इंडस्ट्री (SME) को बढ़ावा देने के लिए बजट में 10000 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव किया है। इससे खेल से जुड़े स्टार्टअप, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी और नई टेक्निकल चीजों पर काम करने वाले उद्योगों को फायदा मिलेगा। साथ ही इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।