केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर किया पोस्ट
पीटी उषा के पति के निधन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा- राज्यसभा सांसद और इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने पीटी उषा और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।