BCCI ने 2021-22 में दिया 1,159 करोड़ का इनकम टैक्स, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया 5 साल की कमाई-खर्च का डिटेल

वित्त वर्ष 2021-22 में BCCI (Board of Control for Cricket in India) ने 1159 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया। इसने 7,606 करोड़ रुपए कमाई की।

 

Vivek Kumar | Published : Aug 9, 2023 2:42 AM IST / Updated: Aug 09 2023, 09:59 AM IST

नई दिल्ली। BCCI (Board of Control for Cricket in India) खेल को बढ़ावा देने के साथ ही भारत सरकार को मालामाल भी कर रहा है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,159 करोड़ रुपए इनकम टैक्स जमा किया।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने BCCI द्वारा दिए गए इनकम टैक्स की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पिछले पांच साल में BCCI की कमाई, खर्च और इसके द्वारा दिए गए टैक्स के बारे में बताया। यह जानकारी उन्होंने BCCI द्वारा फाइल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के हवाल से दी।

BCCI ने 2021-22 में की 7,606 करोड़ रुपए की कमाई

पंकज चौधरी ने बताया कि BCCI ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,159.20 करोड़, 2020-21 में 844.92 करोड़, 2019-20 में 882.29 करोड़, 2018-19 में 815.08 करोड़ और 2017-18 में 596.63 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया। वित्त वर्ष 2021-22 में BCCI ने 7,606 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था, जबकि इसका खर्च 3,064 करोड़ रुपए के करीब रहा।

2020-21 में BCCI की आमदनी 4,735 करोड़ रुपए और खर्च 3,080 करोड़ रुपए रही। 2019-20 में 4972.43 करोड़ रुपए आमदनी और 2268.76 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2018-19 में 7181.61 करोड़ रुपए आमदनी और 4652.35 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2017-18 में 2916.67 करोड़ रुपए आमदनी और 2105.50 करोड़ रुपए खर्च हुए।

यह भी पढ़ें- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर पहलवान रानी राणा को पति ने जानवरों से भी बदतर तरीके से पीटा, कर रहा यह डिमांड

तेजी से बढ़ेगी BCCI की कमाई

BCCI की कमाई आने वाले वर्षों में बढ़ने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के बाद से उन्होंने Viacom18 के साथ 23,757.5 करोड़ रुपए (डिजिटल) और 1058 करोड़ रुपए (तीन वैश्विक क्षेत्र) और डिज्नी स्टार के साथ 23,575 करोड़ रुपए (टेलीविजन अधिकार) के लिए आईपीएल मीडिया अधिकार सौदे पर साइन किए हैं। महिला प्रीमियर लीग की टीमें 4669 करोड़ रुपये में बेचीं हैं। इसके मीडिया अधिकार Viacom18 को 951 करोड़ रुपए में बेचे हैं। ICC (International Cricket Council) की आमदनी में से 38.5 प्रतिशत हिस्सा अब BCCI को मिलेगा। इससे करीब 1,906.34 करोड़ रुपए की कमाई एक साल में होगी।

यह भी पढ़ें- Asian champions trophy में कोरिया को 3-2 से हराकर भारत पहुंची सेमीफाइनल में, अब पाकिस्तान से होगा अगला मुकाबला

Share this article
click me!