FIFA World Cup 2026: अमेरिका में इंग्लैंड टीम के साथ हो गया बड़ा कांड, जर्सी-बूट सब गायब!

Published : Jun 13, 2026, 04:49 PM IST
FIFA World Cup 2026: अमेरिका में इंग्लैंड टीम के साथ हो गया बड़ा कांड, जर्सी-बूट सब गायब!

सार

FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड टीम के साथ बड़ी मुसीबत हो गई है। अमेरिका में टीम का ढेर सारा सामान चोरी हो गया, जिसमें खिलाड़ियों के जूते और जर्सी भी शामिल हैं।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही एक चौंकाने वाली खबर आई है। अमेरिका में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का बहुत सारा सामान चोरी हो गया है। इस चोरी में खिलाड़ियों के जूते, ट्रेनिंग किट, कोचिंग स्टाफ का सामान, प्रैक्टिस में इस्तेमाल होने वाली बॉल और यहां तक कि मैच में पहनी जाने वाली जर्सी भी शामिल है। ये घटना तब हुई जब टीम का सामान फ्लोरिडा से कैनसस सिटी में बने टीम के बेस कैंप ले जाया जा रहा था। इस चोरी को इंग्लैंड टीम की तैयारियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम अपना पहला मैच गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। इस बार टीम के कोच थॉमस टुचेल हैं।

दो संदिग्ध गिरफ्तार

इंग्लैंड का बेस कैंप कैनसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज में है। सामान के वहां पहुंचने से पहले ही ये चोरी हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई और कैनसस सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और चोरी हुए सामान को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड का फुटबॉल एसोसिएशन (FA) भी ज़रूरी सामान का इंतज़ाम करने में जुट गया है, ताकि टीम की ट्रेनिंग और तैयारियों पर कोई असर न पड़े।

हैरी केन की टीम मुश्किल में

वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले इस घटना ने इंग्लैंड टीम की चिंता बढ़ा दी है। टीम की सुरक्षा और सामान लाने-ले जाने की प्रक्रिया पर भी अब सवाल उठ रहे हैं और इसकी समीक्षा की जा रही है। हालांकि, इन सब मुश्किलों के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने तय किया है कि प्रैक्टिस शेड्यूल के हिसाब से ही चलती रहेगी। अभी तक इंग्लैंड के कोच टुचेल या फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना से फुटबॉल फैंस और मीडिया में काफी हलचल है। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं ताकि चोरी हुआ सामान जल्द से जल्द मिल सके। बता दें कि इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ग्रुप में क्रोएशिया, घाना और पनामा जैसी टीमें हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Gervane Kastaneer: एक आंख की 70% रोशनी खोई, फिर भी देश को वर्ल्ड कप खिलाने का सपना नहीं छोड़ा
U-17 World Wrestling News: उम्र में की हेराफेरी, 500 पहलवान नेशनल चैंपियनशिप से एक झटके में बाहर!