FIFA World Cup 2026 के बारे में सबकुछ, किसके बीच होगा पहला मैच-भारत में कहां देखें लाइव?

Published : Jun 11, 2026, 11:25 AM IST
FIFA World Cup 2026

सार

23वां फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहा है। 39 दिनों के इस टूर्नामेंट में 48 टीमें 104 मैच खेलेंगी। कुल प्राइज मनी ₹6240 करोड़ है।

मेक्सिको सिटी: दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, फीफा वर्ल्ड कप, गुरुवार से शुरू हो रहा है। 23वें वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज आज आधी रात को मेक्सिको सिटी में होगा। यह वर्ल्ड कप 4 साल बाद हो रहा है और इस बार यह बेहद खास है क्योंकि तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं - अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा। यह टूर्नामेंट 39 दिनों तक चलेगा, जिसमें 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को होगा। इस बड़े आयोजन के लिए कुल 16 स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हैं।

अर्जेंटीना की टीम डिफेंडिंग चैंपियन (2022 की विजेता) के तौर पर मैदान में उतरेगी। वहीं, ब्राजील सबसे ज्यादा 5 बार यह खिताब जीतने वाली टीम है। इस बार एशियन फुटबॉल फेडरेशन (AFC) समेत कुल 6 महासंघों से चुनी गईं 48 टीमें ट्रॉफी के लिए जोर-आजमाइश करेंगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट कैसा है?

टूर्नामेंट में शामिल 48 टीमों को 4-4 टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद, हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें (यानी 12 ग्रुप से कुल 24 टीमें) और तीसरे नंबर पर रहने वाली 12 टीमों में से 8 बेस्ट टीमें नॉकआउट स्टेज में जाएंगी।

इसका मतलब है कि कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। इन टीमों के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल होंगे। जीतने वाली 16 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी और इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।

आज का मैच

मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 12.30 बजे

भारत में लाइव कहां देखें?

भारत में मैचों का लाइव प्रसारण ZEE5 ऐप और Unite8 स्पोर्ट्स चैनल पर होगा।

₹6240 करोड़: यह इस वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी है। यह रकम विजेता टीम के साथ-साथ सभी टीमों में बांटी जाएगी।

₹476.3 करोड़: 2026 फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को करीब 476.3 करोड़ रुपये (50 मिलियन डॉलर) मिलेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

FIFA World Cup 2026: 23वें वर्ल्ड कप से पहले जानें फुटबॉल के 23 सबसे रोचक फैक्ट्स
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ शुरू! 48 टीम-104 मैच, आज रात पहला मुकाबला