FIFA World Cup 2026 Semi Final: अगर आप घर बैठे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत में इन मैचों को आप कब-कहां देख सकते हैं, आइए जानें...
FIFA Semi Final Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर आखिरी चार में जगह बना ली है। वहीं, फ्रांस और स्पेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। अब 15 जुलाई से फुटबॉल के दो सबसे बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह मैच 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम में होगा।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच 16 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।
इन दोनों मुकाबलों के विजेता 20 जुलाई 2026 को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगे, जबकि हारने वाली दोनों टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम ने नॉकआउट स्टेज में लगातार जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराकर उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अर्जेंटीना ने भी चैंपियन जैसी लय बरकरार रखी। क्वार्टर फाइनल में उसने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।
फ्रांस इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जा रही है। टीम ने अपने मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। कप्तान किलियन एम्बापे शानदार फॉर्म में हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे हैं।
वहीं स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में बैलेंस्ड खेल दिखाया है। मजबूत पासिंग गेम, शानदार डिफेंस और बेहतरीन टीमवर्क की बदौलत स्पेन ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की की।
कब और कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल?
अगर आप घर बैठे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत में इन मैचों का सीधा प्रसारण Sports18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। मैच शुरू होने से पहले ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर की जानकारी जरूर जांच लें। मैच से जुड़ें लेटेस्ट अपडेट आप एशियानेट हिंदी की वेबसाइट पर भी सर्च कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कब होगा?
पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा।
2. अर्जेंटीना और इंग्लैंड का सेमीफाइनल कब है?
यह मुकाबला 16 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।
3. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
फाइनल मुकाबला 20 जुलाई 2026 को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा।