
Jannik Sinner Prize Money: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए विंबलडन 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार, 12 जुलाई को सेंटर कोर्ट पर खेले गए मेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्होंने जर्मनी के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-7, 7 -6, 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने। अब खिताब के साथ साथ उन पर करोड़ों रुपये की भी बारिश होने वाली है।
विंबलडन 2026 की कुल प्राइज मनी लगभग 798.81 करोड़ रुपये है। मेंस और विमेंस सिंगल्स के विजेता खिलाड़ियों को करीब 44.83 करोड़ रुपये (लगभग 3.8 मिलियन पाउंड) की इनामी राशि मिलेगी। इस साल कई खिलाड़ियों ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की प्राइज मनी बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद आयोजकों ने पिछले साल के मुकाबले इस बार कुल प्राइज मनी में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बता दें कि विंबलडन टाइल जीतने वाले को इंग्लैंड की रॉयल फैमिली सम्मान भी देती हैं।
और पढे़ं- दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट! विंबलडन के 5 रोचक फैक्ट्स जानकर रह जाएंगे हैरान
विंबलडन 2026 के फाइनल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर और जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने सामने थे। इस मुकाबले को देखने के लिए सेंटर कोर्ट पर हजारों दर्शक मौजूद थे। पिछले साल भी सिनर ने यह खिताब जीता था और इस बार भी वह शानदार लय में नजर आए। उन्होंने सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराने के बाद फाइनल में ज्वेरेव को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में थे और हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीत चुके थे। मुकाबले का पहला सेट टाई ब्रेकर में ज्वेरेव ने जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद सिनर ने जबरदस्त वापसी की। दूसरे सेट का टाई ब्रेकर जीतने के बाद उन्होंने अगले दो सेटों में शानदार खेल दिखाया और ज्वेरेव को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
यह खिताब जैनिक सिनर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह 2026 का उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार गए थे, जबकि फ्रेंच ओपन में जल्दी बाहर हो गए थे। सिर्फ 24 साल की उम्र में सिनर अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। उनके नाम दो ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो विंबलडन और एक यूएस ओपन खिताब दर्ज है। अब उनके करियर में केवल फ्रेंच ओपन जीतना बाकी है।
1. विंबलडन 2026 के चैंपियन कौन बने?
इटली के जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता।
2. जैनिक सिनर को कितनी प्राइज मनी मिली?
उन्हें करीब 44.83 करोड़ रुपये (3.8 मिलियन पाउंड) की इनामी राशि मिली।
3. फाइनल में जैनिक सिनर ने किसे हराया?
उन्होंने जर्मनी के स्टार खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया।