मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास: आर्सेनल को 1-0 से हराकर 6 सीजन में 5वीं बार जीती प्रीमियर लीग ट्रॉफी

Published : May 21, 2023, 07:13 AM ISTUpdated : May 21, 2023, 07:39 AM IST
manchester city

सार

मैनचेस्टर सिटी ने 6 साल में 5वां खिताब जीत लिया है। नॉटिंघम फॉरेस्ट के आर्सेनल को 1-0 से हराकर मैनचेस्टर ने खिताब पर कब्जा जमाया है। पेप गॉर्डिओला की टीम ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। 

Manchester City Wins 5th Title. मैनचेस्टर सिटी ने नॉटिंघम फॉरेस्ट में दूसरे स्थान पर रहे आर्सेनल को 1-0 से हरा दिया है और खिताब पर कब्जा किया है। टीम की तरफ से ताइवो अवोनियी ने विजयी गोल दागा और 6 सीजन में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया है। पेप गॉर्डिओला की टीम एफए कप फानइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और अगले महीने चैंपिंयंस लीग फाइनल में इंटर मिलान के साथ मैच खेलेगी।

प्रीमियर लीग का टाइटल मैनचेस्टर सिटी के नाम

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग का टाइटल पांचवीं बार जीता है। 6 सीजन में पांच जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी ने इतिहास रच दिया है। नॉटिंघम फॉरेस्ट के आर्सेनल को 1-0 से हराने के बाद मैनचेस्टर ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही गनर्स की टीम को पीछे छोड़कर सिटी प्वाइंट टेबल पर भी नंबर 1 की पोजीशन पर रही। हालांकि अभी 1 गेम बाकी रहा था। फाइनल हफ्ते की बात करें लगातार 11 जीत के साथ आर्सेनल की फार्म शानदार रही। तब लगा कि आर्सेनल 2003-04 के बाद टाइटल पर कब्जा कर लेगी। लेकिन मैनचेस्टर सिटी ने सारा गेम बिगाड़ दिया और 1-0 से हरा दिया।

क्या रहा प्वाइंट टेबल

  • मैनचेस्टर सिटी चैंपियन
  • दूसरे नंबर पर आर्सेनल
  • तीसरे नंबर पर न्यूकैस्टल
  • चौथे नंबर पर मैनचेस्टर यूनाइटेड
  • पांचवें नंबर पर लिवरपूल
  • छठें नंबर पर ब्रिघटन
  • सातवें नंबर पर एस्टन विला
  • आठवें नंबर पर टोटेनहम
  • नौवें नंबर पर ब्रेंटफोर्ड
  • दसवें नंबर पर फुलहाम

मैनचेस्टर सिटी की आर्सेनल से हुई कड़ी टक्कर

आर्सेनल की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन को कड़ी टक्कर दी लेकिन सीजन के निर्णायम मौके पर मैनचेस्टर सिटी ने 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पिछले आठ मैचों में टीम ने सिर्फ दो में ही जीत हासिल की है। वहीं मैनचेस्टर ने तीन गेम पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह मना ली। पहले 20 मिनट के गेम के दौरान आर्टेटा का प्रयास बैकफायर हो गया।

यह भी पढ़ें

हॉकी सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2023: ओडिशा के राउरकेला में होगा हॉकी घमासान, जानें कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा- क्या है पूरा शेड्यूल?

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI