बॉडी पर महादेव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र, विदेशी फुटबॉलर की भक्ति ने चौंकाया

Published : Jan 16, 2025, 05:22 PM IST
luka jancen tatto of lord shiva

सार

इस समय भारत में महाकुंभ की लहर चल रही है। इसी बीच एक विदेशी खिलाड़ी का मजेदार किस्सा सामने आया है। भारत खेलने आया यह फुटबॉलर महादेव की भक्ति में सराबोर हो गया। 

Sports Desk: भारत में इस वक्त महाकुंभ की लहर दौड़ पड़ी है। देश के साथ-साथ दुनिया भर से लोग आस्था से जुड़े इस पर्व में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं और गंगा यमुना के संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच एक मजेदार स्टोरी निकलर सामने आई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिसे भगवान शिव की भक्ति में अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। इंडिया में खेलने आया यह खिलाड़ी यहीं अपना आशियाना बना लिया। कहानी एक ऐसे फुटबॉलर की है, जो भोलेनाथ की भक्ति में इस कदर डूबा कि उसने पूरे शरीर पर शिव जी का टैटू बनवा लिया। इतना ही नहीं, उसने महामृत्युंजय मंत्र भी लिखवाया। आईए इस विदेशी प्लेयर के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक हर साल भारत भ्रमण करने के लिए आते हैं। उन्हीं में से कुछ भक्ति का रस लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां आकर सैलानी अध्यात्म से जुड़ी चीजों को एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन, इस खिलाड़ी ने फुटबॉल खेलने के लिए इंडिया को चुना। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि स्लोवेनिया के लिए अंडर 18 से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका लुका मेजसेन है। इस समय यह फुटबॉलर इंडियन प्रीमियर लीग में आरजी पंजाब की टीम से खेलता है। लुका ने कुछ समय पहले यह बताया था, कि महादेव के बारे में उन्होंने शांताराम नामक बुक से जाना था। फुटबॉलर अपनी टीम के एक दोस्त के घर गया और वहां खिलाड़ी की माता को पूजन करते देखा। दोस्त की मां ने लुका के माथे पर तिलक लगाया और शिव जी के एक अवतार रुद्र के बारे में कहानी सुनाई। इसी घटना के बाद इस फुटबॉलर ने भक्ति भाव में डूबना शुरू कर दिया।

महादेव की कहानी से प्रेरित होकर लुका ने बदल ली जिंदगी

लुका मेजसेन भक्ति में इस कदर लीन हो गए, कि उन्होंने महादेव के अवतार रुद्र के बारे में जानना शुरू कर दिया। फुटबॉल खिलाड़ी ने गूगल पर इसके बारे में पूरी तरह से जांच पड़ताल की और यह पाया, कि शिव जी के गुस्से वाले अवतार को रूद्र कहते हैं। उनकी कहानी को अच्छी तरह से समझने के बाद लुका ने अपने आप को शिव जी से जोड़कर देखा। इस खिलाड़ी का अग्रेशन भी काफी अधिक था। इस स्टोरी को पढ़ने के बाद फुटबॉलर ने अपने अग्रेसिव अंदाज को शांत करने की ठान ली और मेडिटेशन करना शुरू कर दिया। भारत में रहकर इस खिलाड़ी को काफी अच्छा महसूस होता है।

विराट कोहली के नए बंगले की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, VIDEO में देखें सुविधाएं

अपना देश छोड़ भारत का कर लिया रुख

स्लोवेनिया में जन्मे इस खिलाड़ी ने वहीं से फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा था और साल 2020 तक अपने देश के लिए योगदान दिया। इस दौरान 35 वर्षीय लुका ने अंडर 21 तक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। साल 2020 में ही उन्होंने भारत की ओर अपना रास्ता देख लिया। उसके बाद इंडियन लीग में चर्चिल ब्रदर्स के साथ अपना नाम जोड़ा। साल 2021 में इसी लीग में बेंगलुरु यूनाइटेड के लिए खेलना शुरू कर दिया।

भारत में आते ही अपने खेल से मचा दिया तहलका

अपने पहले ही सीजन में लुका ने बेंगलुरु यूनाइटेड के लिए खेलते हुए बवाल मचा दिया और सीजन में सबसे ज्यादा गोल डालने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने ट्रॉफी भी उठाई। साल 2022 में गोकुलम केरल के लिए खेलते हुए उन्होंने टीम को खिताब दिलाया। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद इंडियन सुपर लीग में उन्हें नई टीम में एंट्री मिल गई। साल 2022-23 सीजन में उन्हें आरसी पंजाब ने टीम में जोड़ा। उनका पहला डेब्यू मैच 2023 में हुआ था।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार नहीं पाकिस्तान का स्टेडियम, ICC से लिए थे करोड़ों

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स