गोल्ड के साथ नीरज चोपड़ा ने जीता दिल, फैन ने तिरंगे पर ऑटोग्राफ देने को कहा तो दिया यह जवाब

Published : Aug 28, 2023, 01:19 PM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 01:40 PM IST
Neeraj Chopra autograph

सार

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (World Athletics Championships) में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा के पास एक महिला तिरंगा पर ऑटोग्राफ लेने आई। नीरज ने तिरंगा पर साइन करने से मना कर दिया। 

बुडापेस्ट। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (World Athletics Championships) में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है। जीत के बाद कई फैन्स ने नीरज से ऑटोग्राफ लिया। इसी दौरान हंगरी की एक महिला ने नीरज के पास ऑटोग्राफ लेने आई।

महिला ने टेबल पर भारत के राष्ट्र ध्वज तिरंगा को रखा और नीरज से कहा कि इसपर अपना ऑटोग्राफ दे दीजिए। नीरज ने विनम्रता के साथ तिरंगा पर ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “वहां नहीं साइन कर सकता।” महिला ऑटोग्राफ के लिए कोई पेपर नहीं ले कर आई थी। इसपर उन्होंने कहा कि मेरे टी शर्ट पर ही साइन कर दीजिए। नीरज ने महिला की बात मानते हुए उसके टी शर्ट की बांह पर ऑटोग्राफ दे दिया। नीरज चोपड़ा ने ऐसा कर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।

 

 

नीरज से ऑटोग्राफ मांगने आई महिला अच्छी तरह हिंदी बोल रही थी। टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ पाकर वह बहुत खुश हुई। बता दें कि नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। 15 मई 2016 को 4 राजपुताना राइफल्स में उन्हें सीधे नायब सूबेदार के पद पर भर्ती किया गया था।

ऑटोग्राफ वाली घटना एक खेल पत्रकार द्वारा ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट से प्रकाश में आई। उन्होंने नीरज चोपड़ा द्वारा एक महिला के टी शर्ट पर साइन किए जाने की तस्वीर पोस्ट किया। इसके साथ ही लिखा, “एक बहुत प्यारी हंगेरियन महिला नीरज चोपड़ा का ऑटोग्राफ चाहती थी। नीरज ने कहा ठीक है। उन्होंने जब देखा कि वह भारत के राष्ट्र ध्वज पर ऑटोग्राफ चाहती है तो कहा, ‘वहां नहीं साइन कर सकता।’ आखिरकार नीरज ने महिला के टी शर्ट की आस्तीन पर साइन कर दिए। वह फिर भी बहुत खुश थी।”

इस घटना के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उनकी तस्वीर शेयर कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने खास मैसेज के साथ दी बधाई

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। वह विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बने हैं। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- World Athletics Championships 2023: पारुल चौधरी ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

PREV

Recommended Stories

World Cup fever grips Hyderabad's JJ Nagar with a dream for India
Sweden must be 'close to perfect' to beat France, says Graham Potter