World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने खास मैसेज के साथ दी बधाई

Published : Aug 28, 2023, 09:50 AM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 01:40 PM IST
Neeraj Chopra

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (World Athletics Championships 2023) में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने उन्हें उत्कृष्टता का उदाहरण बताया है। 

नई दिल्ली। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता के लिए ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "प्रतिभावान नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।"

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्होंने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ा है। बुडापेस्ट में उनका शानदार प्रदर्शन हमारे लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा। भारत को नीरज चोपड़ा पर गर्व है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी कामना है कि वे और भी ऐसे कारनामे करें।"

 

 

नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंक जीता गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 87.82 दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा बोले- यह पदक भारत का है

जीत के बाद नीरज ने कहा, "कई लोगों ने कहा था कि यह एकमात्र पदक बचा था। आज मैंने इसे जीत लिया है। केवल 90 मीटर का निशान हासिल करना बाकी है। आने वाले टूर्नामेंट में और अधिक प्रयास करूंगा।"

यह भी पढ़ें- World Athletics Championship में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, दूसरे प्रयास में ही साधा सोने पर निशाना- देखें यह विनिंग वीडियो

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा था कि आखिरी थ्रो तक अच्छे नतीजे बरकरार रखूंगा। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। मुझे उम्मीद थी कि मैं अपना पहला थ्रो अच्छी तरह से कर पाऊंगा, लेकिन इसमें एक तकनीकी खराबी आ गई। जब पहला थ्रो योजना के अनुसार नहीं हुआ तो दूसरे प्रयास में और अधिक बल लगाया। यह पदक भारत का है।”

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल