एशियन हाफ मैराथन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय पुरूष टीम नंबर 1, जानें पाकिस्तान किस नंबर पर

Published : Nov 11, 2023, 11:25 AM ISTUpdated : Nov 11, 2023, 12:38 PM IST
half marathon

सार

दुबई में हुए एशियन हाफ मैराथन चैंपियनशिप 2023 (Asian Half Marathon Championships 2023) में भारतीय पुरूष टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। यह भारतीय पुरूष टीम का बहुत बड़ा अचीवमेंट हैं। 

Asian Half Marathon Championships 2023. दुबई में संपन्न हुए एशियन हाफ मैराथन चैंपियनशिप 2023 (Asian Half Marathon Championships 2023) में भारतीय पुरूष टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। भारतीय पुरूष टीम ने यह रेस 3.17.56 का टाइम निकालकर जीता है। पुरूष टीम में सावन बरवाल ने 1.04.30, कार्तिक कुमार ने 1.05.21 और अभिषेक पाल ने 1.08.05 का समय लिया और पहला स्थान हासिल किया है।

 

 

Asian Half Marathon Championships 2023: कजाकिस्तान को पीछे छोड़ा

एशियन हाफ मैराथन 2023 में भारतीय पुरूष टीम ने जहां 3.17.56 का समय लेकर नंबर 1 की पोजीशन हासिल की है। वहीं कजाकिस्तान की टीम ने 3.26.46 का समय लिया और दूसरे स्थान पर रही है। यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम ने 3.27.25 का समय लिया और वह टीम तीसरे स्थान पर रही जबकि साउथ कोरिया की टीम ने 3.34.14 का समय लिया और चौथे पोजीशन पर फिनिश किया है। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की टीम रही जिसने 3.35.32 का समय लिया। भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है।

 

 

Asian Half Marathon Championships 2023: व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय

एशियन हाफ मैराथन चैंपियनशिप 2023 की व्यक्तिगत स्पर्धा में सावन बरवाल ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया है। वहीं कार्तिक ने 5वें स्थान और अभिषेक ने 13वें स्थान पर फिनिश किया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में जापान के दाइसुके दोई ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं चीन के केगु यान ने दूसरा और भारत के सावन ने तीसरा स्थान पाया है। इस इवेंट में कुल 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जो कुछ मिनटों के अंतराल पर ही रहे।

यह भी पढ़ें

Premier League: 9 प्लेयर्स वाली टोटेनहम टीम फंसी, चेल्सी ने 4-1 से हराकर अजेय रिकॉर्ड तोड़ा

PREV

Recommended Stories

फुटबॉलर Lionel Messi संग फोटो खिंचानी है तो देना होगा 10 लाख, GST अलग से!
स्मृति मंधाना vs सानिया मिर्जा: संपत्ति के मामले में कौन-किसपर भारी? देखें नेटवर्थ