आदिल सुमारीवाला को स्पोर्ट्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Published : Nov 26, 2024, 06:09 PM ISTUpdated : Nov 26, 2024, 06:12 PM IST
Adille Sumariwalla

सार

खेल जगत में योगदान के लिए डॉ. आदिल सुमारीवाला को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 30 नवंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा।

India Sports Award 2024 to Dr. Adille Sumariwalla: स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ.आदिल सुमारीवाला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.आदिल को खेल के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। मंगलवार को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 का ऐलान किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट कैटेगरी में डॉ.सुमारीवाला को यह सम्मान दिया गया।

खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित होंगे सुमारीवाला

इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 की ज्यूरी ने लाइफटाइम अचीव अवार्ड के लिए डॉ.आदिल सुमारीवाला के नामा का ऐलान करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सुमारीवाला के अप्रतिम योगदान, अनगिनत उपलब्धियों, एथलेटिक्स के क्षेत्र में मेहनत-समर्पण और भारत में खेल के योगदान को देखते हुए उनको सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

डॉ.सुमारीवाला को यह सम्मान नई दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस दिल्ली में इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी 2024 में दिया जाएगा। यह सम्मान समारोह, फिक्की टर्फ 2024: 14वें ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट के दौरान आयोजित किया गया है। समारोह 30 नवम्बर को आयोजित है। फिक्की के कमिशन हॉल में 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे समारोह शुरू होगा।

 

 

कौन-कौन शामिल रहा इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 की ज्यूरी में?

इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 की ज्यूरी की अध्यक्ष चारु शर्मा हैं। शर्मा पीकेएल की को-फाउंडर भी हैं। ज्यूरी में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली, जीएमआर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष पीकेएसपी सागर, मानव रचना ग्रुप के उपाध्यक्ष डॉ.अमित भल्ला, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व जीएम अमृत माथुर, साई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजूश्री दयानंद, ड्रीम 11 के कारपोरेट अफेयर्स चेयरमैन व ग्रुप जनरल काउंसल दीपक जैकब, स्पोर्ट्स एंकर और पत्रकार सोनाली चंदर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Mega Auction: पंत सबसे महंगे, अय्यर्स भी रिकॉर्डतोड़, देखें लिस्ट

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका