भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने रचा इतिहास, 400 मीटर रिले रेस में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए बनाई जगह

Published : May 06, 2024, 11:26 AM IST
 Paris Olympics

सार

भारतीय पुरुषों की 4*400 और महिलाओं की 4*400 टीमों ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीमों ने विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।

Paris Olympics 2024: भारतीय पुरुषों की 4*400 और महिलाओं की 4*400 टीमों ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीमों ने विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। तीन भारतीय रिले टीमें पहले दौर में क्वालीफाई करने में असफल रहीं। लेकिन अब दूसरे राउंड में दो भारतीय रिले टीमों ने पेरिस का टिकट पक्का कर लिया है। भारतीय महिला रिले टीम की सदस्य रूपल चौधरी, एमआर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन ने 3.29.35 मिनट में लक्ष्य हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया। वहीं जमैका की महिला टीम 3.28.54 मिनट के साथ पहले स्थान पर रही।

 

 

भारतीय पुरुष रिले टीम के सदस्य मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और अमोज़ जैकब ने 3.3.23 मिनट में दूसरे स्थान पर रही और पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया। इस श्रेणी में USA पुरुष रिले टीम ने 2.59.95 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया और पेरिस ओलंपिक बर्थ सुरक्षित की। हर एक रेस हीट में शीर्ष दो टीमें ओलंपिक में रिले स्पर्धा में भाग लेने के लिए स्थान प्राप्त करेंगी। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Paris Olympic 2024: तीरंदाजी से लेकर एथलेटिक्स में क्वालीफाई कर चुके हैं ये भारतीय खिलाड़ी- देखें लिस्ट

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका
U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी