शाबाश...सेइको गोल्डेन ग्रांड प्रीक्स में शैली सिंह ने लगाई लंबी छलांग, लांग जंप में जापान में तीसरा स्थान

Published : May 21, 2023, 06:41 PM ISTUpdated : May 21, 2023, 11:39 PM IST
Shaili Singh

सार

सेइको गोल्डन ग्रां प्री में 19 वर्षीय शैली की सर्वश्रेष्ठ छलांग 6.65 मीटर थी। यह उन्होंने पहले प्रयास में ही हासिल किया था।

Indias Shaili Singh in Yokohama Seiko Golden Grand Prix: भारत की लांग जंपर शैली सिंह ने जापान में देश का परचम लहराया है। शैली सिंह ने रविवार को जापान में योकोहामा के सेइको गोल्डन ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल किया। पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शैली ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर खिताब जीता।

पहले ही प्रयास में रिकॉर्ड प्रदर्शन

19 वर्षीय शैली सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जापान के योकोहामा में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सेइको गोल्डन ग्रां प्री में 19 वर्षीय शैली की सर्वश्रेष्ठ छलांग 6.65 मीटर थी। यह उन्होंने पहले प्रयास में ही हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने अन्य वैलिड छलांगें 6.59 मीटर, 6.35 मीटर, 6.35 मीटर, 6.36 मीटर और 6.41 मीटर लगाईं। जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर खिताब जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुएल 6.77 मीटर की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। बेंगलुरू में आयोजित इंडियन ग्रां प्री 4 इवेंट के दौरान अप्रैल में उनकी व्यक्तिगत और सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग 6.76 मीटर दर्ज की गई।

भारत के एथलीट दुनिया में दिखा रहे जौहर, क्यूबा के हवाना में एथलीटों ने तोड़े कई रिकॉर्ड

भारतीय एथलीट्स हर मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में क्यूबा के हवाना में एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने 17.37 मीटर की छलांग लगाकर ना सिर्फ प्रतियोगिता जीती बल्कि नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उनसे पहले भारतीय एथलीट रंजीत महेश्वरी ने 2016 में बेंगलुरु में तीसरे इंडियन ग्रैंड प्रतियोगिता में 17.30 मीटर की छलांग लगाई थी। दुनिया के लिए क्वालीफाइंग छलांग 17.20 मीटर की मानी जाती है। प्रवीण ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रवीण ने अपनी पांचवी छलांग में -1.5 मीटर/सेकेंड हेडविंड रीडिंग के साथ यह उपलब्धि हासिल की। पढ़िए पूरी खबर…

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले कैसी है पिच? जानें मौसम का हाल-प्लेइंग 11