IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा राजस्थान रॉयल्स

Published : Apr 28, 2023, 12:36 AM ISTUpdated : Apr 28, 2023, 12:51 AM IST
IPL 2023

सार

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 32 रन से हरा दिया है। RR ने 203 रन का टारगेट दिया था। CSK के खिलाड़ी 170 रन ही बना सके।

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 202 बनाए थे। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK 170 रन ही बना सकी। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने प्वाइंट टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। मैच शुरू होने से पहले टॉप पर रहे CSK को हार के चलते तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा, आर अश्विन और एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी की। RR के बल्लेबाज यशसवी जायसवाल के 77 रन बनाए। 8 मैच खेलने के बाद RR और CSK दोनों के पास 10 अंक हैं। दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं और 3-3 मैच हारे हैं। RR का नेट रन रेट बेहतर है, जिसके चलते उसे प्वाइंट टेबल में पहला स्थान मिला है।

यशस्वी जायसवाल ने बनाए 77 रन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। यशस्वी जायसवाल ने 77, जोस बटलर ने 27, संजू सैमसन ने 17, शिमरोन हेटमायर ने 8, ध्रुव जुरेल ने 34 और देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन बनाए। वहीं, एडम जम्पा ने 3, आर अश्विन ने 2 और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिए।

रुतुराज गायकवाड़ ने बनाए 47 रन
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK को डेवोन कॉनवे के रूप में झटका लगा। RR के गेंदबाजों ने बेहद सधी गेंदबाजी की, जिसके चलते CSK के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। 16 गेंद खेलकर डेवोन कॉनवे सिर्फ 8 रन बना सके। सीएसके की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 29 गेंद खेलकर 47 रन, अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंद खेलकर 15 रन, शिवम दुबे ने 33 गेंद खेलकर 52 रन, मोईन अली ने 12 गेंद में 23 और रवींद्र जडेजा ने 15 गेंद में 23 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने टी20 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर (77) बनाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के नए गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ben Stokes' career ends in defeat as New Zealand seal historic series
Enzo Maresca replaces Pep Guardiola as new Manchester City manager