Khelo India Youth Games 2023: खेत में दौड़कर शिवकन्या ने की प्रैक्टिस, अब ट्रैक पर कोई छू भी नहीं पाता

Published : Feb 06, 2023, 07:55 PM IST
shivkanyaa

सार

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2023) में शिवकन्या ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। शिवकन्या की कहानी ऐसी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Khelo India Youth Games 2023. मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2023) में शिवकन्या ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। शिवकन्या की कहानी ऐसी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शिवकन्या धार के धर्मपुर गांव की रहने वाली है और उसने जंगल और खेतों में दौड़कर प्रैक्टिस की है। बाद में वे मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी में शिवकन्या ने खेल की बारीकियां सीखीं। अब उनका जलवा ऐसा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शिवकन्या ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

क्या है शिवकन्या का बैकग्राउंड
गोल्ड मेडल जीतने वाली शिवकन्या ने यहां तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है। शिवकन्या के पिता किसान हैं और उनकी माली हालत भी कुछ खास नहीं है। किसी तरह से ही परिवार का गुजारा हो पाता है। शिवकन्या ने इस अभाव में रहते हुए भी बड़ा सपना देखा और सीमित संसाधनों में ही अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने लगीं। गांव की पगडंडियों, खेतों और जंगल को ही रेसिंग ट्रैक बना लिया और वहीं प्रैक्टिस करने लगीं। कुछ स्थानीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद मध्य प्रदेश के एथलेटिक्स प्रशिक्षक की नजर पड़ी और फिर शिवकन्या का असली सफर शुरू हो गया।

सफलता का श्रेय किसको दिया
शिवकन्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक शिप्रा मसीह को दिया और कहा उन्हीं की वजह से वे यहां तक पहुंच पाई हैं। शिवकन्या के अनुसार मेहनत और कोच की बदौलत गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी मिली है। देश के दौड़ने वाली हिमा दास को शिवकन्या अपना आइडियल मानती हैं और कहती हैं कि उन्हीं की तरह ही वे देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। शिवकन्या की सफलता से उनके गांव में भी हर्ष का माहौल है और पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें

Khelo India Youth Games 2023: नंबर वन पर पहुंचा हरियाणा, दूसरे पायदान पर महाराष्ट्र, जानें पदक तालिका में कौन कहां?

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच