Khelo India Youth Games 2023: नंबर वन पर पहुंचा हरियाणा, दूसरे पायदान पर महाराष्ट्र, जानें पदक तालिका में कौन कहां?

Published : Feb 05, 2023, 06:15 PM IST
khelo india

सार

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में हरियाणा ने बाजी मार ली है और नंबर वन की पोजीशन पर पहुंच चुका है। वहीं दूसरे नंबर महाराष्ट्र है और बाकी राज्य भी आगे बढ़ने की होड़ में हैं। 

Khelo India Youth Games Updates. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा अब तक कुल 21 गोल्ड मेडल जीतकर प्वाइंट टेबल पर नंबर 1 बन चुका है। वहीं 20 गोल्ड मेडल के साथ महाराष्ट्र राज्य सेकेंड पोजीशन पर है। मध्य प्रदेश के 9 शहरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है और इस प्रतियोगिता में कुल 27 तरह के गेम खेले जाने हैं। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से शुरू है और अगले सप्ताह तक चलने वाली है।

यह है प्वाइंट टेबल

  • हरियाणा- 21 गोल्ड, 12 सिल्वर, 11 ब्रांज कुल 44 मेडल
  • महाराष्ट्र- 20 गोल्ड, 25 सिल्वर, 19 ब्रांज कुल 64 मेडल
  • मध्य प्रदेश- 18 गोल्ड, 12 सिल्वर, 14 ब्रांज कुल 44 मेडल
  • राजस्थान- 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 8 ब्रांज कुल 21 मेडल
  • ओडिशा- 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 7 ब्रांज कुल 20 मेडल
  • वेस्ट बंगाल- 5 गोल्ड, 5 सिल्वर, 5 ब्रांज कुल 15 मेडल
  • पंजाब- 5 गोल्ड, 4 सिल्वर, 6 ब्रांज कुल 15 मेडल
  • उत्तर प्रदेश- 4 गोल्ड, 8 सिल्वर, 6 ब्रांज कुल 18 मेडल
  • दिल्ली- 3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 9 ब्रांज कुल 19 मेडल
  • तमिलनाडु- 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, 9 ब्रांज कुल 16 मेडल

तीसरे पायदान पर मेजबान मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है और हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश तीसरे पायदान पर है। इसके बाद राजस्थान और ओडिशा की टीमें हैं। फिर वेस्ट बंगाल, पंजाब, यूपी, दिल्ली और तमिलनाडु की टीमें हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में देश भर के करीब 6000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और खेलों के लिहाज से यह भारत में बेहद लोकप्रिय हो रहा है।

कुल 09 शहरों में आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के 09 शहरों में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का 1 मुकाबला नई दिल्ली में भी खेला जाएगा। फिलहाल हरियाणा राज्य पदक तालिका में सबसे उपर चल रहा है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट: स्टेडियम में सुपर लीग खेल रहे थे पाक कप्तान बाबर आजम, शाहिद अफरीदी...

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का