भारतीय हॉकी के सितारे और लिएंडर पेस के पिता, डॉ. वेस पेस का 80 साल की उम्र में निधन

Published : Aug 14, 2025, 11:56 AM ISTUpdated : Aug 14, 2025, 12:08 PM IST
Vece-Paes-death

सार

Leander Paes Father Death: हॉकी ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और लिएंडर पेस के पिता, डॉ. वेस पेस का 80 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ। वे भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर रहे, 1972 ओलंपिक ब्रॉन्ज जीता था।

Dr. Vece Paes Death: हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के पिता डॉक्टर वेस पेस का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वो 80 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 3:00 बजे उनके बॉडी ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कोलकाता में अपने घर पर आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे थे। आइए जानते हैं कौन थे लिएंडर पेस के पिता और ओलंपिक मेडलिस्ट डॉक्टर वेस पेस।

कौन थे डॉक्टर वेस पेस (Who was Dr. Vece Paes)

30 अप्रैल 1945 में गोवा में जन्मे डॉक्टर वेस पेस भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर थे। वे 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हॉकी के अलावा डॉक्टर वेस क्रिकेट, फुटबॉल और रग्बी जैसे गेम भी खेलते थे। उन्होंने 1996 से 2002 तक इंडियन रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनकी शादी पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और नेशनल टीम की कप्तान जेनिफर से हुई थी।

 

 

और पढे़ं- टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने की संन्यास की घोषणा, फैंस को दिया यह खास मैसेज

बीसीसीआई के साथ काम कर चुके थे डॉ. वेस पेस (Dr. Vece Paes had worked with BCCI)

खेल के मैदान के साथ-साथ डॉक्टर वेस पेस मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए थे। वो खेलों में चोट, फिटनेस और डोपिंग रोकने के एक्सपर्ट थे। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई के साथ मिलकर कई एंटी डोपिंग कार्यक्रमों को चलाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम किया और अपने बेटे को भी एक सफल टेनिस स्टार बनाया।

ऐसा करने वाली पिता पुत्र की पहली जोड़ी (Dr. Vece Paes and Leander Paes)

वेस पेस और लिएंडर पेस दुनिया की एकमात्र ऐसी पिता और पुत्र की जोड़ी है, जिन्होंने ओलंपिक मेडल जीते हैं। डॉक्टर पेस ने 1972 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं, उनके बेटे ने लिएंडर पेस ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा वेस पेस के बेटे लिएंडर ने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रचा, वो भारत के सबसे सफल टेनिस प्लेयर में से एक है। हालांकि, उन्होंने 2020 में संन्यास ले लिया था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच