एशियन बॉक्सिंग 2025 U19 और U22 में भारत का धमाका, 27 मेडल के साथ चमका तिरंगा

Published : Aug 12, 2025, 01:00 PM IST
U19-and-U22-asian-boxing-championship-2025

सार

Asian Boxing Championship 2025: हाल ही में बैंकॉक में एशियाई अंडर-19 और अंडर 2022 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 27 मेडल अपने नाम किए है। 

India Wins 27 Medals In Asian Boxing Championship: भारतीय बॉक्सिंग टीम अंडर-19 और अंडर-22 ने हाल ही में बैंकॉक में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 27 पदक अपने नाम किए। इसमें महिलाओं के अंडर 22- 80 प्लस किलोग्राम कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाज रितिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, अंडर-19 टीम ने 3 गोल्ड मेडल के साथ, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। अंडर-22 टीम ने एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं भारत को किस कैटेगरी में कितने पदक मिले हैं।

कैसी रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत की परफॉर्मेंस

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत अंडर-19 प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा और अंडर 22 प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहा। 10 दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में भारत के कुल 40 मुक्केबाजों ने 20 से ज्यादा टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जिसमें भारत को कुल 27 पदक मिले हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में अंडर 15 और अंडर 17 एशियाई चैंपियनशिप में भारत में कुल 43 मेडल जीते थे।

और पढे़ं- 'बॉक्सिंग-डे टेस्ट' खेलने के पीछे क्या है राज? जानें इसका इतिहास

एशियाई U22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के मेडल

गोल्ड मेडल

रितिका- विमेंस 80KG कैटेगरी

सिल्वर मेडल

यात्री पटेल- विमेंस 57KG कैटेगरी

प्रिया- विमेंस 60 किलोग्राम कैटेगरी

नीरज- मेंस 75KG कैटेगरी

ईशान- मेंस 90+KG कैटेगरी

ब्रॉन्ज मेडल

भावना विमेंस- 48 KG कैटेगरी

पार्थवी- विमेंस 65KG कैटेगरी

प्रांजल- विमेंस 70KG कैटेगरी

श्रुति- विमेंस 75KG कैटेगरी हर्ष- मेंस 60KG कैटेगरी

अंकुश- मेंस 80KG कैटेगरी

रॉकी- मेंस 85 किलोग्राम कैटेगरी

मयूर- मेंस 90+KG कैटेगरी

ये भी पढे़ं- स्पोर्ट्स की दुनिया में ट्रांसजेंडर पॉवर: जानिए 6 खिलाड़ियों की इंस्पायरिंग स्टोरी

एशियाई U19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 भारत के मेडल

गोल्ड मेडल

निशा- विमेंस 44KG कैटेगरी

मुस्कान- विमेंस 57KG कैटेगरी

राहुल- मेंस 75KG कैटेगरी

सिल्वर मेडल

विनी- विमेंस 60KG कैटेगरी

निशा- विमेंस 65KG कैटेगरी

आरती- विमेंस 75KG कैटेगरी

कृतिका- विमेंस 80KG कैटेगरी

प्राची- विमेंस 80+KG कैटेगरी

मौसम- विमेंस- 65KG कैटेगरी

हेमंत- मेंस 90KG कैटेगरी

ब्रॉन्ज मेडल

यक्षिका- विमेंस 51KG कैटेगरी

आकांक्षा- वूमेन 70KG कैटेगरी

शिवम- मेंस 55KG कैटेगरी

गौरव- मेंस 85KG कैटेगरी 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच