पढ़ाई और खेल का परफेक्ट बैलेंस: मनु भाकर का मास्टरस्ट्रोक, अब करेंगी मैनेजमेंट की पढ़ाई

Published : Aug 11, 2025, 11:13 AM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 11:23 AM IST
Manu-Bhaker-IIM-Rohtak-Admission

सार

Manu Bhaker IIM Rohtak Admission: निशानेबाजी में इतिहास रचने वाली भारतीय एथलीट मनु भाकर अब अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं और आईआईएम रोहतक से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट करने के लिए एडमिशन लिया है।

Manu Bhaker Latest News: अक्सर ऐसा होता है कि जब खिलाड़ी कोई खेल खेलते हैं, तो उनकी पढ़ाई छूट जाती है। कई भारतीय खिलाड़ियों ने केवल 10वीं या 12वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद अपने करियर पर फोकस किया, लेकिन भारतीय एथलीट मनु भाकर खेल के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखना चाहती हैं। ओलिंपिक गेम्स में इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने अब रोहतक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एडमिशन लिया हैं। यहां पर मनु खेल से जुड़ा कोर्स करेंगी। अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पढ़ाई करने का फैसला किया हैं।

मनु भाकर की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है? (Indian shooter Manu Bhaker education)

मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हुआ था, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा झज्जर के गोरिया गांव के यूनिवर्सल स्कूल से पूरी की। यहां पर उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से बीए ऑनर्स में ग्रेजुएट किया। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। अब मनु भाकर ने डबल मास्टर की डिग्री लेने का फैसला किया हैं। इस महीने के आखिर तक उनके एडमिशन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी। इसके बाद वो आईआईएम रोहतक से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई 2 साल तक करेंगी।

और पढ़ें- भारत की शान मनु भाकर फैशन में भी नंबर वन, रीक्रिएट करें जबरदस्त एथनिक लुक

मनु भाकर या सारा तेंदुलकर, कमाई के मामले में कौन किसपर भारी?

क्या खेल को जारी रखेंगी मनु भाकर (Will Manu Bhaker continue the Shooting game?)

अब बड़ा सवाल ये है कि पढ़ाई करने के साथ क्या मनु भाकर अपने खेल को आगे बढ़ाएंगी? इस पर उनके घर वालों का कहना है कि मनु आने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। दरअसल, भारत 2027-28 में शूटिंग वर्ल्ड कप और जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। मनु भाकर इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने के बाद 17 जनवरी 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

मनु की शादी को लेकर क्या बोले पिता (Manu Bhaker Wedding Rumours)

मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर से जब उनकी बेटी की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा प्रपोज आता है, तो वह उस पर विचार करेंगे। लेकिन फिलहाल शादी करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। मनु की उम्र 23 साल हैं, उनके पिता ने कहा कि जब तक वो 26 साल की नहीं हो जाती, तब तक शादी के बारे में कोई ठोस विचार नहीं है। बता दें कि मनु भाकर के पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच