Paralympic 2024: ब्लाइंड जूडो में कपिल परमार को Bronze, पदक लिस्ट में भारत यहां

Published : Sep 06, 2024, 07:59 AM IST
kapil parmar

सार

पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है, कपिल परमार ने ब्लाइंड जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में 25वां पदक डाला है। भारत अब तक 5 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक जीत चुका है।

स्पोर्ट्स डेस्क। पैरालंपिक 2024 में भारत इस बार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। ब्लाइंड जूडो में भारत के कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को एक और पदक दिला दिया है। ऐसे में भारत के नाम कुल 25 पदक हो गए हैं। इसमें 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक के मुकाबले अब तक भारत 6 पदक अधिक जीत चुका है। पैरालंपिक में भारत अभी भी पदक तालिका में काफी नीचे है। आज पैरालंपिक प्रतियोगिता के 9वें दिन खिलाड़ी फिर पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कपिल परमार ने रचा इतिहास
कपिल परमार ने भारत को 25वां मेडल दिला दिया है। मध्य प्रदेश राज्य जूडो एकेडमी के बोर्डिंग स्कीम के खिला़ड़ी कपिल परमार ने ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। कपिल ने 60 किग्रा वजन वर्ग में ब्राजील के एलिल्टोन डि ओलिवेरा को 10-0 से पटखनी देते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ब्लाइंड जूडो में भारत का यह पहला पदक है।

पढ़ें पेरिस पैरालंपिक 2024 में इस 'सूरमा' ने गाड़े झंडे, पेशे से हैं बैंकर

पदक तालिका में चीन टॉप पर, भारत यहां
भारत पदक तालिका में काफी नीचे है। अब तक 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज समेत कुल 25 पदक जीतकर भारत 13वें स्थान पर है। भारत से नीचे केवल दो ही देश हैं जापान और थाइलैंड। वहीं पैरालंपिक में चीन 62 गोल्ड,  46 रजत और 27 कांस्य पदक जीतकर कुल 135 मेडल्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है। आज पैरालंपिक में भारत को फिर मेडल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज कुल 10 प्रतियोगिताओ में खेलेगा भारत
भारत के खिलाड़ी आज 10 प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। देश को आज भी मेडल मिलने की उम्मीद है। आज भारतीय एथलीट, कायकिंग खिलाड़ी और पावर लिफ्टर मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स