Paris Olympic 2024: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, हरमनप्रीत जीत के हीरो

Published : Jul 28, 2024, 07:46 AM IST
hockey

सार

पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल पाने की उम्मीद अभी बरकरार है। पुरुष हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड के साथ हुए मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। भारत ने शुरुआती मैच में 3-2 से जीत हासिल की है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारत ने पदक जीतने की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए पुरुष हॉकी के मुकाबले में टीम इंडिया ने 3-2 से जीत हासिल की है। पुरुष हॉकी टीम के हीरो हरमनप्रीत सिंह रहे जिन्हें अंतिम समय में गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। इसके साथ ही भारत ने जीत के साथ ओलंपिक में आगाज किया।

अर्जेंटीना से होगा भारत का अगला मुकाबला
पुरुष हॉकी ओलंपिक 2024 में भारत का पूल बी में रखा गया है। शनिवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अंतिम मिनटों में गोल दाग कर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज कर पेरिस ओलंपिक 2024 हॉकी अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही पुरुष हॉकी टीम ने पदक की उम्मीद को भी जिंदा रखा। पेरिस ओलंपिक के मुकाबले में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद अब भारत का मुकाबला सोमवार को अर्जेंटीना से होगा।

पढ़ें Paris Olympics 2024: एलन मस्क बोले- लास्ट सपर की ड्रैग क्वीन पैरोडी बेहद फूहड़

कई पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के मौके गंवाए
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पुरुष हॉकी का मुकाबला शुरू से ही रोमांचक बना हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर के कई मौके गंवा दिए थे। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन के गोल करने के बाद मंदीप सिंह ने भारत के लिए गोल दाग मैच बराबर पर लाया। इसके बाद दूसरा गोल भारत से विवेक सागर प्रसाद ने किया। उसके बाद 2-2 से मैच बराबरी पर चल रहा था। बाद में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत का स्कोर 3-2 कर दिया और मुकाबला जीत लिया। 

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 105 मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 105 मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने 58 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड की मेंस हॉकी टीम 30 मैचों में विजयी रही है। 17 मैच बराबरी पर रहे हैं। पिछले 5 मैचों में भारत ने 4 जीते हैं जबकि कीवी टीम को एक में जीत हासिल हुई है। 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले कैसी है पिच? जानें मौसम का हाल-प्लेइंग 11