
खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। IOA (The Indian Olympic Association) ने बुधवार को इसमें शामिल होने वाले भारतीय एथलीट्स के नामों की घोषणा की। 117 एथलीट के नाम घोषित किए गए हैं, इनमें 7 रिजर्व एथलीट भी शामिल हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, निखत जरीन, मीराबाई चानू और विनेश फोगट जैसे सितारों पर खास नजर रहेगी। इनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
एथलेटिक्स (27+2)
पुरुष:
सर्वेश कुशारे- पुरुष ऊंची कूद
सूरज पंवार - मैराथन रेस वॉक मिश्रित रिले
अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत बिष्ट - पुरुष 20 किमी रेसवॉक
किशोर जेना, नीरज चोपड़ा - पुरुष भाला फेंक
मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलरासन, राजेश रमेश- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले अविनाश साबले - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
तजिंदरपाल सिंह तूर- पुरुषों की शॉट पुट
अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवील चित्रावेल - पुरुषों की ट्रिपल जंप
जेसविन एल्ड्रिन- पुरुषों की लंबी कूद
महिला
अन्नू रानी- महिला भाला फेंक
पारुल चौधरी- महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़, महिला 5000 मीटर
किरण पहल- महिला 400 मीटर, महिला 4x400 मीटर रिले
ज्योति याराजी- महिला 100 मीटर बाधा दौड़
अंकिता ध्यानी- महिला 5000 मीटर
प्रियंका गोस्वामी- महिला 20 किमी रेसवॉक, मैराथन रेसवॉक मिक्स्ड रिले
ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पूवम्मा एमआर- महिला 4x400 मीटर रिले
रिजर्व एथलीट - प्राची, मिजो चाको कुरियन
तीरंदाजी (6)
पुरुष रिकर्व- धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव
महिला रिकर्व- भजन कौर, दीपिका कुमारी और अंकिता भकत
बैडमिंटन (7)
पुरुष:
एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन- सिंगल्स
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी - डबल्स
महिला:
पीवी सिंधु- सिंगल्स
अश्विनी पोनप्पा, तनिषा क्रैस्टो - डबल्स
मुक्केबाजी (6)
पुरुष: निशांत देव- 71kg, अमित पंघाल - 51kg
महिला: निखत जरीन- 50kg, प्रीति पवार- 54kg, जैस्मीन लेम्बोरिया- 57kg, लवलीना बोरगोहेन- 75kg
घुड़सवारी (1)
अनुष अग्रवाल - ड्रेसेज
गोल्फ (4)
पुरुष: गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा,
महिला: अदिति अशोक, दीक्षा डागर
हॉकी (16 +3)
पुरुष: श्रीजेश परट्टू रवींद्रन, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह
रिजर्व खिलाड़ी- नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक
जूडो (1)
तूलिका मान- महिला +78kg
रोइंग (1)
बलराज पंवार - पुरुष सिंगल स्कल
नौकायन (2)
पुरुष: विष्णु सरवनन - मेन्स डोंगी
महिला: नेत्रा कुमानन - विमेन्स डिंगी
शूटिंग (21)
पुरुष:
संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता (10 मीटर एयर राइफल एम)
ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एम)
सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा (10 मीटर एयर पिस्टल एम)
अनीश भानवाल, विजयवीर सिद्धू (25 मीटर आरएफपी एम)
पृथ्वीराज टोंडिमन- पुरुष ट्रैप
अनंतजीत सिंह नरूका - पुरुष स्कीट, स्कीट मिश्रित टीम
महिला:
एलावेनिल वलारिवन, रमिता (10 मीटर एयर राइफल W)
सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल (50 मीटर राइफल 3 पोजीशन W)
रिदम सांगवान (10 मीटर एयर पिस्टल W)
मनु भाकर - (10 मीटर एयर पिस्टल W, 25 मीटर पिस्टल W)
ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल W)
राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह - महिला ट्रैप
माहेश्वरी चौहान - महिला स्कीट, स्कीट मिश्रित टीम
रायजा ढिल्लों - महिला स्कीट
तैराकी (2)
पुरुष: श्रीहरि नटराज- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक
महिला: धिनिधि देसिंघु- महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल
टेबल टेनिस (6+2)
पुरुष: शरथ कमल, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर
महिला: मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ
टेबल टेनिस रिजर्व- साथियान जी, अयहिका मुखर्जी
टेनिस (3)
रोहन बोपन्ना, एन श्रीराम बालाजी - पुरुष युगल
सुमित नागल - पुरुष सिंगल्स
वेट लिफ्टिंग (1)
मीराबाई चानू - महिला 49kg
यह भी पढ़ें- मंत्री मनसुख मंडाविया ने जाना कैसी है पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी, भारतीय एथलीटों की सहायता के लिए किया ये फैसला
कुश्ती (6)
पुरुष:
अमन सहरावत- पुरुष 57kg
महिला:
विनेश फोगट - महिला 50kg
अंतिम पंघाल - महिला 53kg
अंशु मलिक - महिला 57kg
निशा दहिया - महिला 68kg
रीतिका हुडा - महिला 76kg
यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन पर तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे पीवी संधू-शरथ कमल, शेफ डी मिशन बनें गगन नारंग