पेरिस: हरमनप्रीत ने दिलाया कांस्य, स्पेन को हरा 13वां ओलंपिक हॉकी पदक जीता भारत

Published : Aug 08, 2024, 06:36 PM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 07:28 PM IST
 Akashdeep Thind

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच पुरुष हॉकी कांस्य पदक मुकाबला हुआ। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी से हार मिली थी।

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पुरुष हॉकी कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। हरमनप्रीत ने दो गोल कर भारत को कांस्य पदक दिलाया है। सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 3-2 से हारने के बाद भारतीय टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था।

 

 

कांस्य पदक के लिए स्पेन के साथ भारत का कड़ा मुकाबला हुआ। स्पेन ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए बढ़त हासिल की थी। मार्क मिरालेस ने गोल दागा था। इसके बाद हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और स्कोर बराबर कर दिया। फिर भारत ने एक और गोल कर बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत सिंह ने अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला है।

 

 

India vs Spain मैच के अपडेट्स

  • भारत ने मैच 2-1 से जीत लिया है। भारत ने ओलंपिक में लगातार दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
  • सुखजीत को ग्रीन कार्ड मिला है। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है। इसके चलते भारत के पास अगले दो मिनट के लिए 10 खिलाड़ी रह गए हैं।
  • स्पेन के खिलाड़ी से टकराने के चलते हार्दिक सिंह घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें डगआउट में ले जाया गया। हार्दिक की जगह मनप्रीत मैदान में आए हैं।

 

 

  • भारत के सुखजीत सिंह को गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह चूक गए। गोल होने से भारत को राहत मिल जाती।
  • अंतिम क्वार्टर में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। क्वार्टर 4 में स्पेन स्कोर बराबर करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
  • भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन स्पेनिश गोलकीपर ने रोक दिया।
  • स्पेन ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, लेकिन उसे माना नहीं गया। भारत की बढ़त बरकरार रही।
  • हार्दिक ने बैकस्टिक के लिए रेफरल लिया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत आगे बढ़े और लुइस कैलजादा को हराकर मैच में अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही भारत को 2-1 की बढ़त मिल गई।
  • क्वार्टर 3 में मैच 1-1 की बराबरी से शुरू हुआ। स्पेन ने बाएं से दाएं से आक्रमण करना शुरू किया।
  • हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और भारत ने बराबरी दिला दी। ​​भारतीय कप्तान ने स्पेन के गोलपोस्ट में लुइस कैल्जाडो के पैरों के बीच से गेंद को गोल में डाला।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: विनेश को मिलेगा ओलंपिक सिल्वर? CAS में मेडल के लिए याचिका स्वीकार

  • गोल खाने के थोड़ी देर बाद भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने रेफरल लिया था, फैसला पक्ष में आया। भारत ने एक जुआ खेला। हरमनप्रीत सिंह की जगह अमित रोहिदास ने ड्रैग फ्लिक लिया। हालांकि, स्पेन ने प्रयास रोक दिया।
  • दूसरे क्वार्टर में स्पेन के मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला।
  • पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोशिश की गई, लेकिन गोल नहीं हुआ। स्पेन बहुत रक्षात्मक रहा है। भारत ने अपने सर्कल एंट्री का ज्यादा फायदा नहीं उठाया है।

यह भी पढ़ें- हार गई या हराया गया? विनेश फोगाट के संन्यास पर बजरंग पूनिया का ट्वीट

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल