सरपंच साहब...Paris Olympics में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने की हॉकी टीम से बात

Published : Aug 08, 2024, 08:01 PM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 11:22 PM IST
Hockey

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 52 साल पुराना इतिहास दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीत लिया है। पेरिस को 2-1 से हराकर भारत ने 52 साल पुराना इतिहास दोहराया है। भारत के खाते में पेरिस में चार ब्रॉन्ज आ चुके हैं। देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। यह मेडल देश के युवाओं को प्रेरित करेगी और इसे और लोकप्रिय बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर  मेडल जीतने वाली टीम से बातचीत की और बधाई दी है। बातचीत के दौरान पीएम मोदी द्वारा कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उनके निक नेम सरपंच साहब से पुकारना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखिए पीएम मोदी और हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो…

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया:एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

 

 

हॉकी में भारत ने 52 साल बाद लगातार जीते दो मेडल

भारत ने ओलंपिक के इतिहास में हॉकी में 13वां मेडल जीता है। गुरुवार को इंडियन टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय टीम का ओलंपिक में यह 13वां मेडल है। हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो मेडल हासिल करने का इतिहास दोहराया है। इसके पहले भारत ने 1960 से 1972 तक लगातार चार मेडल जीते थे। लेकिन 1976 में कोई मेडल हॉकी में भारत को नहीं मिला। 1980 में भारत ने हॉकी में गोल्ड हासिल किया था। लेकिन इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक मेडल के लिए चार दशक तक तरसती रही। 40 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज जीता। इस बार फिर भारत ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता है।

यह भी पढ़ें:

इंडियन हॉकी के द वॉल पीआर श्रीजेश का संन्यास का ऐलान, जानें उनकी नेटवर्थ

PREV

Recommended Stories

India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम का फिर जलवा, नोएडा को रौंदकर लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री