पेरिस ओलंपिक 2024: हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज, कुश्ती में अमन की हार-ब्रॉन्ज की आस

Published : Aug 08, 2024, 06:40 PM ISTUpdated : Aug 09, 2024, 02:33 AM IST
Indian hockey team

सार

पेरिस ओलंपिक में आज नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। लेकिन वह टूट गई। भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने 2-1 से स्पेन को हराया। कुश्ती में अमन सेहरावत सेमीफाइनल में जापान के पहलवान से हार गए।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत के खाते में दो मेडल आए तो एक मेडल की उम्मीद बरकरार है। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पेरिस में गोल्ड बरकरार न रख सके। नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर भाला फेंककर सिल्वर तक ही पहुंच सके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंक न केवल गोल्ड जीता बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। इसके पहले भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्पेन के खिलाफ मैच में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दोनों गोल किए। भारतीय हॉकी टीम के सीनियर प्लेयर और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस जीत के साथ अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया। कुश्ती में विनेश फोगाट के बाद अमन सेहरावत भी गोल्ड या सिल्वर की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अमन को सेमीफाइनल में जापान के री हिगुची ने हरा दिया। वह 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में खेल रहे थे। अब वह ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे। पेरिस में भारत के खाते में अभी तक एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज आ चुके हैं।

हॉकी में भारत ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज

भारत ने ओलंपिक के इतिहास में हॉकी में 13वां मेडल जीता है। गुरुवार को इंडियन टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया। एक मैच के लिए बैन किए गए अमित रोहिदास की भी टीम में वापसी हो गई थी। पहले क्वार्टर में किसी ने भी गोल नहीं किया। दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने पेनाल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर बढ़त बनाई। मार्क मिरालेस ने खेल के 18वें मिनट में यह गोल दागा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर के खत्म होने के पहले गोल दाग कर मुकाबला बराकर कर दिया। इसके बाद दूसरे हॉफ में मिले एक पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर हरमनप्रीत ने इंडिया को 2-1 से बढ़त दिलाई है। इसके बाद स्पेन के हर प्रयास को भारत ने नाकामयाब करते हुए अंत तक 2-1 से बढ़त बनाए रखा और देश के खाते में एक और ब्रॉन्ज डाल दिया।

अमन सेहरावत भी खाली हाथ

कुश्ती में 57 किलोग्राम के फ्रीस्टाइल में सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे अमन सेहरावत अपने प्रतिद्वंद्वी जापान के री हिगुची से हार गए। री हिगुची ने उनको 10-0 से हराया। हिगुची सामने वह तीन मिनट भी न टिक पाए और टेक्निकल सुपीरियटी के आधार पर जीत गए। अमन सहरावत से अब ब्रॉन्ज की उम्मीद है। 9 अगस्त को वह ब्रॉन्ज के लिए दांव आजमाएंगे। जापानी पहलवान रियो ओलंपिक में सिल्वर जीत चुके हैं। इस बार उनके पास गोल्ड जीतने का मौका है।

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics: भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने कहा-पीढ़ियां याद रखेंगी

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच